{"_id":"69c6ed2769a9cee1390dd2fa","slug":"e-rickshaw-theft-solved-within-48-hours-accused-arrested-panchkula-news-c-87-1-pan1011-134605-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 48 घंटे में ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 48 घंटे में ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम की कार्रवाई, चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद; आरोपी पर पहले से 4 केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के मामले का 48 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने कार्रवाई के दौरान चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया।
24 मार्च को सेक्टर-16 पुलिस चौकी में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 17 मार्च को इंदिरा कॉलोनी में खड़ा किया गया उसका ई-रिक्शा अगले दिन गायब हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 26 मार्च को मौलीजांगरा निवासी प्रमोद कुमार को बुढ़नपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर सेक्टर-20 मंडी के पीछे से चोरी किया गया ई-रिक्शा बरामद किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पंचकूला और चंडीगढ़ में पहले से चोरी के चार मामले दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।