फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   E-charging stations to be built in Gurugram, Faridabad, Karnal and Panchkula

गुरूग्राम, फरीदाबाद, करनाल और पंचकूला में ई-चार्जिंग स्टेशन बनेंगे

Wed, 29 Sep 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
E-charging stations to be built in Gurugram, Faridabad, Karnal and Panchkula
पंचकूला। लघु सचिवालय के परिसर में ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इस प्रस्ताव को उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में पाया किया। पहले चरण में हरियाणा नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा निदेशालय (हरेड़ा) की ओर से चार जिलों-गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल व पंचकूला के लघु सचिवालयों के परिसर में ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने हैं।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार की ओर से राज्य में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय प्रयास शुरू किया जा रहा है। सरकार की ओर से हरेडा को राज्य में इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स के लिए बुनियादी ढांचागत सुविधाओं के निर्माण के लिए नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। इस दिशा में कदम उठाते हुए हरियाणा नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा निदेशालय द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की चार्जिंग इंफ्रास्ट्रचर के निर्माण व ई-व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए हरेडा कार्यालय पंचकूला में अपनी तरह का पहला ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है, जहां पर हर तरह की इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज करने की सुविधा है।
विज्ञापन

बैठक में नवीन व नवीनीकरण उर्जा विभाग के जिला परियोजना अधिकारी राजेंद्र कुमार, नवीन एवं नवीनीकरण उर्जा निदेशालय के परियोजना अधिकारी रामेश्वर व सुरेश यादव व सीईएसएल के सहायक प्रबंधक रोहित कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार सदस्यीय कमेटी का होगा गठन
बैठक में विनय प्रताप सिंह ने अतिरिक्त उपायुक्त, नगराधीश, पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) के कार्यकारी अभियंता तथा सीईएसएल कंपनी के प्रतिनिधि की एक चार सदस्यीय समिति बनाने के निर्देश दिए, जोकि जिला सचिवालय में ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थान की पहचान करेगी। चार्जिंग स्टेशन को रेवेन्यू शेयरिंग बेस पर स्थापित किया जाएगा। जिला सचिवालय में स्थापित किए जाने वाले ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ पहुंचाना है। शुरुआत में इस चार्जिंग स्टेशन में एक साथ दो वाहनों को चार्ज करने की व्यवस्था होगी, जिसे भविष्य में दो से बढ़ाकर चार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed