फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dushyant Gautam angry over other political parties including Congress

कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों पर बिफरे दुष्यंत गौतम

Mon, 22 Mar 2021 01:58 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Dushyant Gautam angry over other political parties including Congress
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी पंजाब की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पंजाब भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों पर जमकर बिफरे। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को किसानों की आड़ छोड़कर अपना झंडा उठाकर भाजपा का मुकाबला करना चाहिए। बैठक में शामिल हुए हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के संगठन प्रभारी सौदान सिंह ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया।
विज्ञापन

भाजपा पंजाब की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने की। सौदान सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की हुई रिकार्ड सदस्यता से यह बात साफ है कि जनता में भाजपा का आधार बहुत मजबूत हो चुका है। जनता केंद्र की मोदी सरकार के देश हित में लिए फैसलों व जनहितैषी नीतियों के चलते प्रधानमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलकर चलने को तैयार है।
विज्ञापन

उन्होंने आगामी 6 महीने में बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित कर जनता से जुड़े मुद्दों को उभारने की रणनीति कार्यकर्ताओं के समक्ष पेश की।
दुष्यंत गौतम ने कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह सहित कांग्रेस सरकार के सभी मंत्री व नेता भारतीय जनता पार्टी से डरते हैं, तभी तो कांग्रेसी तथा अन्य विपक्षी पार्टियां अपनी पार्टी का झंडा उठाने की जगह किसान आंदोलन की आड़ लेकर उनका झंडा उठा कर चलते हैं। गौतम ने अमरिंदर सिंह तथा सभी कांग्रेस नेताओं सहित अन्य पार्टियों को चैलेंज किया कि अगर उनमें दम है तो वो अपनी पार्टी का झंडा ले सामने आएं, क्यों किसानी आंदोलन का झंडा लेकर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed