फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Durga Shakti team made women and women aware

दुर्गा शक्ति टीम ने महिलाओं और युवतियों को जागरूक किया

Sun, 31 Jan 2021 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Durga Shakti team made women and women aware
एएसआई शिवानी और रेणु माथुर दुर्गा शक्ति एप की जानकारी देती हुईं। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। दुर्गा दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को दुर्गा शक्ति टीम ने सेक्टर-11 मार्केट में खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं और युवतियों को जागरूक किया। डब्ल्यूपीएस सेक्टर-5 थाने की एएसआई शिवानी ने दुर्गा शक्ति टीम के साथ लोगों को दुर्गा शक्ति एप और हेल्पलाइन नंबर-1091 और 181 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

इतना ही नहीं शिवानी ने सुरक्षा के मद्देनजर युवतियों को दुर्गा शक्ति एप को मोबाइल में अपलोड भी करवाया और उसे कैसे प्रयोग करना है इसकी भी जानकारी दी। उनके साथ ग्रीफ काउंसलर रेणु माथुर भी मौजूद थीं। माथुर ने महिलाओं और युवतियों को बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति गलत व्यवहार करता है तो बेझिझक पुलिस को शिकायत दें। इसके लिए उन्हें कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है। युवतियों को बस अपने मोबाइल से दुर्गा शक्ति एप का प्रयोग करना है। इसके चंद मिनट बाद पुलिस की टीम उनके पास होगी। इस मौके पर डीएसआरएएफ टीम के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed