फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Durga Puja: Devotees gathered to immerse the idols of the mother in Ghaggar

दुर्गा पूजा : मां की मूर्तियों को घग्गर में विसर्जित करने उमड़े श्रद्धालु

Thu, 06 Oct 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Durga Puja: Devotees gathered to immerse the idols of the mother in Ghaggar
पंचकूला। शहर में बुुधवार को दुर्गा पूजा का धूमधाम से समापन हुआ। ट्राईसिटी के हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने घग्गर में मूर्ति विसर्जन किया। दोपहर 12 बजे ही लोग विसर्जन के लिए पहुंचने लगे थे। ये सिलसिला शाम करीब 6 बजे तक जारी रहा। पंचकूला के सेक्टर-4 और सेक्टर-19 में भी दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सबसे बड़ा आयोजन सेक्टर-5 में हुआ। यह आयोजन बंगिया परिषद पंचकूला द्वारा किया गया। परिषद के पैटर्न सुमंता घोष ने बताया कि एक अक्तूबर से शुरू पांच दिवसीय समारोह में बुधवार को महिलाओं ने सुबह दर्पण विसर्जन किया, इसके बाद सिंदूर खेला। शाम तीन बजे दुर्गा माता की मूर्ति को घग्गर के लिए रवाना किया। नाचते-गाते महिलाओं ने माता के जयकारे लगाए। सुमंता घोष ने बताया कि परिषद हर साल दुर्गा पूजा का आयोजन करती है। इसको लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहता है।
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन को जाने वाले भक्तों के जत्थों के कारण यातायात भी आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। जहां से जत्था गुजरता वहां भीड़ लग जाती और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता। चंडीगढ़ और मोहाली से भी काफी संख्या में लोग विसर्जन के लिए घग्गर नदी पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed