{"_id":"56ed96354f1c1bd3618b4e3e","slug":"dumping-ground-panchkula-dumping-ground-garbage-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदबू से मिलेगी लोगों को निजात, माडर्न बनेगा डंपिंग ग्राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदबू से मिलेगी लोगों को निजात, माडर्न बनेगा डंपिंग ग्राउंड
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
Updated Sat, 19 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला के लोगों को डंपिंग ग्राउंड से उठने वाली बदबू से जल्द निजात मिल सकती है
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला के लोगों को डंपिंग ग्राउंड से उठने वाली बदबू से जल्द निजात मिल सकती है। क्योंकि सेक्टर-23 स्थित डंपिंग ग्राउंड के लिए झूरीवाला में पर्यावरण और वाइल्ड लाइफ फरवरी में ही क्लीयरेंस दे चुकी है। अब इंतजार नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के फैसले का है। जैसे ही नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल का फैसला आएगा पंचकूला को मॉडर्न तकनीक से तैयार म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का मिल जाएगा।
गौरतलब है कि पंचकूला का डंपिंग ग्राउंड करीब 10 हजार लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। फिलहाल सेक्टर-23 स्थित डंपिंग ग्राउंड में सारे शहर का कूड़ा डाला जाता है। इसे हटवाने के लिए रेजीडेंट्स लगातार पत्राचार कर रहे हैं। मामला थोड़ा सिरे भी चढ़ा है और वाइल्ड लाइफ विभाग तक पहुंच गया है।
हुडा ने इसके लिए झूरीवाला में जगह भी तलाश ली है। हुडा के अधिकारियों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के फैसले का इंतजार है। हुडा के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर एनके वर्मा ने बताया कि पंचकूला के डंपिंग ग्राउंड के लिए पर्यावरण और वाइल्ड लाइफ क्लीयरेंस मिल चुकी है। नेशनल ट्रिब्यूनल का फैसला आने के बाद डंपिंग ग्राउंड की शिफ्टिंग शुरू हो जाएगी।