फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Due to the anniversary of Operation Blue Star, the security of the entire state including Amritsar has been increased.

Panchkula News: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के चलते अमृतसर समेत पूरे राज्य की बढ़ाई सुरक्षा

Sun, 04 Jun 2023 08:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 08:55 PM IST
विज्ञापन
Due to the anniversary of Operation Blue Star, the security of the entire state including Amritsar has been increased.
विशेष पुलिस महानिदेशक ने अमृतसर में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मिलकर बनाई रणनीति
विज्ञापन

अति संवेदनशील 68 स्थानों पर लगाए नाके, सोशल मीडिया पर पुलिस की टीमें रख रही हैं नजर
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
चंडीगढ़/अमृतसर। 6 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी से पहले पुलिस ने अमृतसर समेत पूरे राज्य की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल की टुकड़ियां भी मोर्चा संभाल रही हैं। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने रविवार को वहां पहुंचकर अधिकारियों से आपात मीटिंग कर रणनीति तैयार की। उन्होंने कहा कि पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर है। उन्होंने लोगों से अपील वे सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर भरोसा न करें और पुलिस का सहयोग करें।
विशेष पुलिस महानिदेशक की आपात मीटिंग में अमृतसर के पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने मीटिंग में सुरक्षा के हर पहलू पर चर्चा की। इस मौके पर अधिकारियों ने उन्हें बताया गया कि इलाके में 68 संवेदनशील जगह पर नाके लगाए गए हैं। इनका चयन सर्वे के आधार पर किया गया है। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस का साइबर क्राइम सेल व सोशल मीडिया टीमें लगातार कुछ विशेष ग्रुप की एक्टिविटी पर नजरें रखे हुए हैं। अमृतसर में सुरक्षा व्यवस्था पर एक सवाल का जवाब देते हुए शुक्ला ने कहा कि पंजाब पुलिस के 3,000 जवानों के अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की चार कंपनियों को जिले में तैनात किया गया है। वहीं, राज्य में पुलिस बल के अलावा अर्धसैनिक बलों की 11 कंपनियां तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 जून को स्वर्ण मंदिर में धार्मिक सभाओं में शांति सुनिश्चित करने के लिए शहर के सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बिंदुओं को पुलिस द्वारा कवर किया गया है। कट्टरपंथी सिख संगठन दल खालसा द्वारा 6 जून को किए गए बंद के आह्वान पर एक सवाल के जवाब में शुक्ला ने कहा कि यह दुकानदारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का विशेषाधिकार है क्योंकि कोई भी उन्हें अपनी दुकानें बंद करने के लिए मजबूर नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed