फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Due to covid, less revenue came to the government, delay in salaries of workers

कोविड के चलते सरकार के पास कम आया राजस्व, कर्मियों के वेतन में देरी

Wed, 16 Jun 2021 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Due to covid, less revenue came to the government, delay in salaries of workers
चंडीगढ़। कोरोना महामारी के चलते इस बार भी सरकार के पास राजस्व कम आया। इसके चलते प्रदेशभर के कर्मचारियों और अधिकारियों का वेतन मेें देरी हो रही है। ग्रुप डी और सी का वेतन तो जारी कर दिया गया है, जबकि ए और बी स्तर के कर्मचारियों के वेतन में देरी हो रही है। समय पर वेतन नहीं मिल पाने के कारण कर्मचारियों की परेशानी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

अमूमनन सरकारी कर्मचारियों का वेतन महीने की एक तारीख तक आ जाता है, लेकिन कोरोना के चलते परेशानी दिक्कत आ रही है। पिछले माह भी 10 तारीख को वेतन आया था। पिछले साल कोविड महामारी के दौरान सरकार की तरफ से पॉलिसी बनाई गई थी कि पहले ग्रुप डी और सी के कर्मचारियों को वेतन जारी किया जाएगा। इसके बाद अन्य श्रेणियों के कर्मचारियों को। इस बार सरकार की ओर से बिल जमा कराने को लेकर पोर्टल नहीं खोला गया, जिससे वेतन में देरी हुई।
विज्ञापन

करीब 2 लाख, 76 हजार सरकारी कर्मचारी को हर साल वेतन के रूप में करीब 1100 करोड़ रुपए जाते हैं। इनमें निगम और बोर्डों के कर्मचारियों समेत डीसी के रेट के कर्मचारियों को शामिल नहीं किया गया है। उनका वेतन अलग से जारी होता है। शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि समय पर सैलरी नहीं मिलने के कारण परेशानी है। एक तो बैंकों की ईएमआई टूट रही है। इस पर अतिरिक्त ब्याज देना पड़ता है। इसके अलावा, माह के तमाम बिल भी 1 से 6 तारीख तक शुरू होते हैंँ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल बनाने शुरू : अधिकारी
उधर, वित्त विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार से बिल जमा कराने के लिए पोर्टल खोला गया है। कोविड के चलते इस बार सरकार के पास रीसिट कम आई है, जिसके चलते देरी हुई है। पहले डी और सी ग्रुप के कर्मचारियों की सैलरी दी गई थी। मंगलवार से ए और बी श्रेणाी के कर्मचारियों का वेतन जारी करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed