फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dual practice cricket courts will be built in Panchkula parks, Mayor gives approval

Panchkula News: पंचकूला के पार्कों में बनेंगे डुअल प्रैक्टिस क्रिकेट कोर्ट, मेयर ने दी स्वीकृति

Wed, 25 Jun 2025 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Dual practice cricket courts will be built in Panchkula parks, Mayor gives approval
पंचकूला। नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी की बैठक हुई। इसमें निगम आयुक्त अपराजिता भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न प्रोजेक्ट्स को मंजूरी प्रदान की गई। महापौर ने कहा कि नगर निगम के अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्र में विकास कार्य के लिए फंड्स की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और सभी वार्ड का एक समान विकास कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर वार्ड में लोगों की सुविधा के लिए नए प्रोजेक्ट्स जल्द पूरे किए जाएं। वन विभाग कार्यालय से हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना विकास कार्यालय सेक्टर-6 तक रिडेवलपमेंट के लिए 2 करोड़ 45 लाख 19 हजार रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। गांव भैंसा टिब्बा वार्ड नंबर- 1 में कुछ सड़कों की मरम्मत के लिए 64 लाख 99 हजार रुपये, वार्ड नंबर91 के गांव सकेतड़ी में सड़क के बकाया कार्यों के लिए एक करोड़ 64 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। वार्ड नंबर-11 गांव हरिपुर में हरिजन चौपाल कम्युनिटी सेंटर के लिए एक करोड़ 21 लाख 87 हजार रुपये की मंजूरी दी गई। वार्ड नंबर-1 से 5 और 8 से 13 तक विभिन्न पार्कों में डुअल प्रेक्टिस क्रिकेट कोर्ट नेट सहित बनाने के लिए 74 लाख 95 हजार की मंजूरी दी गई। महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि वार्ड नंबर 12 सेक्टर 2 पंचकूला में कंस्ट्रक्शन आफ आरओडब्ल्यू के लिए 3 करोड़ 60 लाख रुपये, वार्ड नंबर 16 गांव चंडीकोटला में श्मशानघाट की चहारदीवारी के लिए 52 लाख 59 हजार रुपये, वार्ड नंबर 19 गांव जसवंतगढ़ में बॉक्स टाइप ड्रेन सरकारी स्कूल से श्मशानघाट बिल्ला तक निर्माण के लिए 64 लाख 63 हजार रुपये, वार्ड नंबर 20 के गांव अलीपुर में फिरनी सड़क और बा टाइप ड्रेन गोगामाड़ी से एचपी गैस एजेंसी तक बनाने के लिए एक करोड़ 74 लाख 39 हजार रुपये, वार्ड नंबर 20 के गांव नग्गल में फिरनी सड़क निर्माण के लिए 81 लाख 59 हजार रुपये, गांव जलोली वार्ड नंबर 20 में फिरनी रोड और बाक्स टाइप ड्रेन के लिए एक करोड़ 56 लाख 90 हजार रुपये, और वार्ड नंबर 20 के गांव खटोली में टीका सिंह के निवास से एमी चंद के निवास तक बाक्स टाइप ड्रेन बनाने के लिए 55 लाख 99 हजार रुपये की मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed