फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DTP demolishes illegal construction in Malpur

मालपुर में डीटीपी ने ढहाए अवैध निर्माण

Wed, 17 Feb 2021 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
DTP demolishes illegal construction in Malpur
जिला नगर योजनाकार तोड़फोड़ की कार्रवाई करते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
पिंजौर। पिंजौर मल्लाह रोड पर गांव नंदपुर के समीप मालपुर में जिला नगर योजनाकार विभाग ने कार्रवाई करते हुए 12 के करीब अवैध निर्माण ध्वस्त किए। जिला नगर योजनाकार लता हुड्डा सहित ड्यूटी मजिस्ट्रेट विक्रम सिंगला तहसीलदार की अध्यक्षता में भारी पुलिस बल मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

तोड़फोड़ की कार्रवाई का जैसे ही लोगों को पता चला तो वे मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारी लता हुड्डा को बताया कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने अधिकारी से मांग की कि वे उन्हें एक दिन का समय दें ताकि वे मकानों में रखा सामान का उठा सकें। लता हुड्डा ने लोगों को कहा कि उन्हें विभागीय आदेश हैं और वे अपनी कार्रवाई कर रही हैं। यदि किसी का मकान आदि में सामान रखा हुआ है तो वे उठा सकते हैं। उसके बाद अधिकारी ने किसी की भी सुनवाई नहीं की और कार्रवाई शुरू करने के लिए कहा।
विज्ञापन

लोगों को सचेत करने के लिए लगाए चेतावनी बोर्ड
गौरतलब है कि विभाग द्वारा पहले भी यहां तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है और यहां लोगों को सचेत करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। लोगों को सचेेत करते हुए विभाग ने लिखा है कि मालपुर राजस्व संपदा की जमीन को पेरीफेरी नियंत्रित क्षेत्र एक्ट 1952 के तहत नियंत्रित क्षेत्र घोषित किया हुआ है जिसमें किसी भी प्रकार का निर्माण, सड़कें बनाने व कॉलोनी विकसित करने से पहले निदेशक नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा चंडीगढ़ की अनुमति लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed