फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DSP Meham suspended for holding special meeting with Ram raheem.

डेरा प्रमुख से विशेष मुलाकात कराने पर डीएसपी महम सस्पेंड, गृह सचिव ने जारी किए आदेश

Tue, 24 Aug 2021 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
DSP Meham suspended for holding special meeting with Ram raheem.
चंडीगढ़। साध्वियों के साथ यौन शोषण के मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से विशेष मुलाकात कराने के मामले में हरियाणा सरकार ने डीएसपी महम शमशेर सिंह को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। हरियाणा के गृह सचिव राजीव अरोड़ा ने इसके आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सुनारिया जेल में बंद डेरा प्रमुख को बीमार अवस्था में 19 अगस्त को एम्स ले जाया गया था। सुरक्षा की जिम्मेदारी डीएसपी महम शमशेर सिंह को सौंपी गई थी। सरकार के पास सूचना आई थी कि डीएसपी ने दिल्ली से वापस आते समय रास्ते में कुछ निजी लोगों से डेरामुखी की मुलाकात कराई थी। मुलाकात करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। आरोप ये है कि भी रास्ते में भी कई स्थानों पर गाड़ियां रोकी गईं। इसकी जानकारी मिलने के बाद राज्य सरकार ने इसकी जांच कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन

इस मामले में सोमवार को गृह सचिव नेे डीएसपी महम को सस्पेंड कर पंचकूला हेडक्वार्टर में अटैच किया है। शमशेर सिंह बिना अनुमति के स्टेशन नहीं छोड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि जेल से बाहर गए कैदी की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की होती है। डीएसपी ने नियम को तोड़कर ऐसा काम किया, इसलिए यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। अगर कोई और दोषी होगा तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा। - रणजीत चौटाला, जेल मंत्री

रणजीत हत्याकांड में 26 को आना है फैसला
डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या के मामले में सीबीआइ कोर्ट का 26 अगस्त को फैसला आना है। हत्या के इस केस में डेरा प्रमुख को मुख्य आरोपी हैं। सीबीआइ कोर्ट द्वारा फैसला सुरक्षित रखा गया है। फैसले के दिन डेरा प्रमुख को भी कड़ी सिक्योरिटी में अदालत में पेश किए जाने का विचार बनाया गया था, लेकिन हरियाणा सरकार के वकीलों ने कोर्ट से अनुरोध किया कि डेरामुखी की व्यक्तिगत पेशी से कानून व्यवस्था की स्थिति बगड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed