फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DS Dhesi, overall in-charge of CMO, increased the departments of Amit Agarwal and Ashima Brar

डीएस ढेसी सीएमओ के ओवरऑल इंचार्ज, अमित अग्रवाल और आशिमा बराड़ के विभाग बढ़ाए

Sat, 10 Jul 2021 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
DS Dhesi, overall in-charge of CMO, increased the departments of Amit Agarwal and Ashima Brar
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात अधिकारियों के कामकाज में फेरबदल की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जोर इस समय परिवार पहचान पत्र पर है, जिसके चलते यह फेरबदल की गई है। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि आईटी पर अधिक फोकस करके सभी अधिकारी काम करें। नए कार्य विभाजन के तहत सीएम के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी को अधिक जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल और उप प्रधानसचिव आशिमा बराड़ की भी जिम्मेदारी बढ़ी है। उन्हें सीएमओ में अतिरिक्त महकमों की जिम्मेदारी दी गई है। सीएम के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी को वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई। जबकि सीएम के प्रधान सचिव वी ऊमाशंकर को सिविल एविएशन की जिम्मेदारी मिली है। सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल को श्रम एवं रोजगार और बिजली विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। जबकि उप प्रधान सचिव आशिमा बराड़ को कृषि, सहकारिता, सैनिक और अर्ध सैनिक कल्याण विभाग दिया गया।
विज्ञापन

इनकी जिम्मेदारी में बदलाव नहीं
सीएम के एडवाजर रिसोर्स मोबाइलाजेशन योगेंद्र चौधरी की जिम्मेदारी में कोई बदलाव नहीं है। प्रिंसिपल ओएसडी नीरज दफ्तौर और ओएसडी भूपेश्वर दयाल के विभाग में भी नही कोई बदलाव नहीं है। प्रिंसिपल ओएसडी नीरज दफ्तौर पब्लिक रिलेशन और ओएसडी भूपेश्वर दयाल सीएम ग्रीवेंस ही देखेंगे जो पहले ही इनके पास है। सीएम के ओएसडी सुधांशु गौतम को ऑन लाइन ट्रांसफर पॉलिसी और सामान्य तबादले देखेंगे। जबकि ओएसडी सतीश कुमार के विभागों में भी कोई फेरबदल नही हुआ है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed