फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drunk father kills six year old girl by throwing her on the ground

Panchkula News: टपरिया में मासूम की माैत के बाद पुलिस को शिकायत देती हुई मां बोली-

Sun, 05 Jan 2025 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Drunk father kills six year old girl by throwing her on the ground
पंचकूला/रायपुररानी। गांव टपरिया में शुक्रवार की रात एक पिता ने अपनी छह वर्षीय बच्ची को पटक कर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रात भर खेतों में छिपा रहा। सुबह लोगों के देखते ही वह फरार हो गया। जानकारी मिलते ही रायपुररानी पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन


सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस ने मां की शिकायत पर बच्ची के पिता पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची के शव को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


घटना 3 जनवरी की रात करीब 9 बजे की है। बच्ची सपना की मां रेणु ने थाने की उपनिरीक्षक रेणु बाला, एसआई प्रताप सिंह, थाना प्रभारी सोमबीर ढाका को बताया कि उसका पति अनिल शराब के नशे में धुत था। आरोपी ने रात को गाली-गलौज और मारपीट की। उसने अपनी बेटियों आरती (9 वर्ष) और सपना (6 वर्ष) को खाना खिलाया। इसके बाद सपना सो गई थी। जब वह रात 10 बजे उसे दूध पिलाने के लिए उठाने लगी, तो सपना ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। रेणु ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने गुस्से में सपना को फर्श पर पटक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सपना के शरीर पर चोट के निशान, आंख के पास नीलापन मिला है। इसके अलावा उसको उल्टी भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी बहन भी बोली- पिता ने गुस्से में आंगन में पटका
सपना की बड़ी बहन आरती ने पुलिस को बताया कि उनके पिता ने गुस्से में सपना को शॉल में लपेटकर आंगन में पटक दिया था। इसके बाद मां ने उसे उठाया। पुलिस ने मौके से शॉल बरामद कर ली है। मृत बच्ची की आंखें खुली हुईं थीं। आरोपी के भाई ने बताया कि पास के खेत में अनिल की रजाई और शॉल पड़ी है। पुलिस ने रेणु के बयान दर्ज कर लिए हैं। शुरुआत में रेणु ने इसे साधारण मौत बताया, लेकिन बाद में उन्होंने अपने पति पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं रेणु भी इस मामले में शामिल तो नहीं है।

मां की तीसरी शादी है यह
रेणु का यह तीसरा विवाह है। उसके पहले पति नीरज वासी दिल्ली से उसको दो बेटियां थीं। इसमें से एक सपना थी। नीरज को शराब की लत थी, इसलिए रेणु ने उससे तलाक ले लिया था। इसके बाद उसने उमेश पुत्र जगदीश वासी टपरिया से शादी की थी। उसकी गांव भूड़ में एक हादसे में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद अनिल कुमार से तीसरा विवाह किया था।

हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है। पोस्टमार्टम के लिए बच्ची का शव सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल भेज दिया है।

- सोमबीर ढाका, थाना प्रभारी, रायपुररानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed