फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drunk driver drove the auto to sleep on the roadside, when he woke up he found the auto and mobile phone missing

Panchkula News: नशे में चालक ऑटो को सड़क किनारे सो गया, आंख खुली तो ऑटो और मोबाइल फोन गायब मिला

Tue, 26 Aug 2025 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Drunk driver drove the auto to sleep on the roadside, when he woke up he found the auto and mobile phone missing
पंचकूला। सेक्टर-20 की लाइट पॉइंट के समीप 21 अगस्त की रात करीब साढ़े 11 बजे एक चालक का ऑटो और उसमें रखा मोबाइल चोरी हो गया। घटना रात को उस वक्त हुई जब चालक शराब के नशे में ऑटो को सड़क के किनारे लगाकर फुटपाथ पर सो गया। सुबह जब उसकी आंख खुली तो वहां से ऑटो और मोबाइल गायब था। इसके बाद चालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित विमल कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का रहने वाला है। अभी डेराबस्सी में रहता है। वह जीरकपुर से हाउसिंग बोर्ड चंडीगढ़ तक ऑटो चलाने का काम करता है। उसने बताया कि वह 21 अगस्त की रात अधिक शराब के नशे में होने के कारण सेक्टर-20 की लाइटों से थोड़ा पहले 12ए की तरफ सड़क के किनारे ऑटो लगाकर फुटपाथ पर सो गया। ऑटो के अंदर मोबाइल फोन भी रखा था। अगले दिन 22 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे नींद खुली तो वहां ऑटो नहीं था। उसने ऑटो को तलाशा, लेकिन कहीं नहीं मिला। इसके बाद 24 अगस्त को सेक्टर-14 पुलिस थाना में पीड़ित ने शिकायत दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी पुलिस हिरासत होंगे और ऑटो भी बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed