फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drunk car driver hit another car, case registered

नशे में धुत आरोपी कार चालक ने दूसरी गाड़ी को मारी टक्कर,मामला दर्ज

Tue, 04 Aug 2020 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Drunk car driver hit another car, case registered
पिंजौर। पिंजौर-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुखोमाजरी बाईपास के समीप गलत दिशा से आ रही कार ने अन्य कार को टक्कर मार दी। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शिकायतकर्ता पराग शर्मा निवासी रेलवे कॉलोनी टिपरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते रविवार शाम करीब सात बजे पंचकूला से कालका अपने परिवार सहित जा रहा था। जैसे ही वह अमरावती यू टर्न के समीप पहुंचा तो गलत दिशा से आ रही ऑल्टो कार चालक ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी गाड़ी को टक्कर लगते ही उसकी गाड़ी के टायर फट गए। इसके अलावा उसके परिवार को मानसिक क्षति पहुंची और गुम चोटें लगीं। टक्कर मारते ही आरोपी अपने साथियों सहित गाड़ी छोड़ कर मौके से भाग गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी चालक घटना के समय नशे में था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed