फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drug trafficking case: Drug-addicted parents and adoptive parent sent to jail

Panchkula News: नशे के लिए बच्चे को बेचने का मामला-माता-पिता और गोद लेने वाले नशेड़ी को जेल भेजा

Mon, 27 Oct 2025 10:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 27 Oct 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Drug trafficking case: Drug-addicted parents and adoptive parent sent to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानसा। चिट्टे के लिए जिगर के टुकड़े को बेचने वाले नशेड़ी माता-पिता संदीप सिंह, गुरमन कौर निवासी अकबरपुर खुडाल और गोद लेने वाले संजू निवासी बुढलाडा को रिमांड के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस पहले ही मासूम बच्चे को गोद देने वाले माता-पिता से वापस लेकर अनंत आश्रम नथाना भेज चुकी है। इस मामले में आरती अभी फरार है।
रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस को किसी तांत्रिक या नशे से संबंधित कोई तथ्य नहीं मिले हैं। पुलिस को इस मामले में जानकारी मिली थी कि एक तांत्रिक ने परिवार को बताया था कि अगर परिवार ने बच्चे को बिकने दिया तो वह ज्यादा दिन तक जीवित नहीं रहेगा। जिसके चलते इन नशेड़ी माता-पिता ने अपने बच्चे को भुलाकर नशेड़ी को एक लाख 80 हजार रुपये में बेच दिया। पुलिस जांच में ऐसा कुछ सामने नहीं आया है, बच्चे के माता-पिता ने खुद कहा है कि उन्होंने अपने बच्चे को नशे के लिए बेचा था। इसके जांच अधिकारी दलेल सिंह ने बताया कि तांत्रिक या नशे के बारे में अभी कुछ सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रिमांड पूरा होने के बाद तीन आरोपियों संदीप सिंह, गुरमन कौर और संजू कुमार को जेल भेज दिया गया है। मासूम की बुआ रितु वर्मा के बयान पर बच्चे को बेचने के आरोप में इनके खिलाफ बाल तस्करी का मामला दर्ज किया गया था। बच्चे को गोद लेने वाली आरती अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। बाल संरक्षण अधिकारी हरजिंदर कौर ने बताया कि बच्चे को बाल कल्याण समिति के हवाले कर अनंत आश्रम नथाना भेज दिया गया है। वहां केयरटेकर उसकी देखभाल कर रही है। वहां उसके साथ मां जैसा व्यवहार किया जा रहा है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक वह वहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed