फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drug Testing Lab to be set up in Panchkula

पंचकूला में बनेगी ड्रग टेस्टिंग लैब, पांच दिन में आएगी रिपोर्ट

Wed, 18 Dec 2019 11:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Drug Testing Lab to be set up in Panchkula
पंचकूला। गलत दवा बेचने वाले दुकानदारों की खैर नहीं। पंचकूला में अब जल्द ही ड्रग टेस्टिंग लैब बनाई जाएगी। इसकी इजाजत मिल गई है। इसके लिए 22 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है। इसमें ड्रग के सैंपल की रिपोर्ट पांच दिन में आ जाएगी। पंचकूला सेक्टर-1 में इस लैब को बनाने के लिए जगह चिह्नित की गई है। इस लैब के बनने के बाद पूरे हरियाणा के दवाओं के सैंपल चेक होने यहां पर आएंगे। गलत दवा बनाने वाले कंपनी, दुकानदार पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा ड्रग कंट्रोलर विवेक कुमार अहूजा ने बताया कि अभी दवाओं के सैंपल आने में पांच महीने तक लगते हैं। यह सैंपल मुधबन स्थित करनाल की लैब में जाते हैं। यह सेंटर पंचकूला में बनने के बाद काफी राहत मिलेगी। यहां पर लोग अपने सैंपल चेक करवाने आएंगे। सैंपल जल्दी चेक होने के बाद कार्रवाई भी जल्दी होगी। इसके अलावा दवा के दुकानदारों की चेकिंग के लिए स्टाफ भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

इसकी मांग वर्षों से की जा रही थी। अब इसकी अनुमति मिल गई है। लैब की बिल्डिंग को तीन मंजिल बनाया जाएगा। इसमें पहली मंजिल पर ड्रग से संबंधित जांच होगी, जिसकी रिपोर्ट एक माह के अंदर आएगी। दूसरी मंजिल पर फूड लैब बनाई जाएगी, जिसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में मिल जाएगी। फूड सैंपल की रिपोर्ट भी देरी से आती है। इससे भी किसी भी प्रकार के फूड की रिपोर्ट यहां पर जांची जाएगी। लोगों के सैंपल चेक कराने की व्यवस्था भी इस लैब में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब बनाने का प्रपोजल पास हो गया है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। इससे सभी सैंपल यहां पर चेक हो जाएंगे- विवेक कुमार अहूजा, ड्रग कंट्रोलर, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed