{"_id":"64c57794bc4c1d454c003e45","slug":"drug-addiction-spreading-in-the-area-is-taking-the-youth-to-death-pkl-office-news-c-87-1-spkl1029-2742-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: क्षेत्र में फैल रहा नशा युवाओं को ले जा रहा मौत के मुंह में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: क्षेत्र में फैल रहा नशा युवाओं को ले जा रहा मौत के मुंह में
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। कस्बे सहित पूरे रायपुररानी क्षेत्र में नशे का शौक युवाओं में तेजी से फैल रहा है। इसके चलते युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। नशे की लत को लेकर युवाओं के परिजन भी काफी चिंतित हैं, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा नशा करने वाले एवं नशीले पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
आपको बता दें जहां एक तरफ केंद्र व राज्य सरकार युवाओं को नशाखोरी की रोकथाम को लेकर कई तरह-तरह के कार्यक्रम संचालित कर रही है। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की लापरवाही के चलते युवाओं का भविष्य बर्बाद होता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं युवाओं का भविष्य एक नशे की पुड़िया में सिमटकर रह गया है। युवाओं में बढ़ता सफेद नशे (चिट्टा) का क्रेज रायपुररानी क्षेत्र में इन दिनों ही बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में कई युवाओं की मौतें हो चुकी हैं। परिजन पुलिस से नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुके हैं।
अभी तक 2 मौतें ही नशे से हुई हैं, जो रायपुररानी में बाहर से आये थे। स्थानीय तौर पर नशे को रोकने के लिए पुलिस हमेशा से प्रयासरत है।
-सुखबीर सिंह, एसएचओ, रायपुररानी
- बहुत से युवा नशे में पड़कर जान गवां चुके हैं। नशा गैंग अपने मुनाफे के कारण युवाओं को मौत के मुंह में डालने से नहीं चूक रहीं। यदि प्रशासन ने जल्द ही कोई कार्रवाई न कि तो राष्ट्रीय बजरंग दल बड़े स्तर पर रायपुररानी व अन्य क्षेत्रों में आंदोलन करेगा। -कपिल शर्मा, कार्यकर्ता राष्ट्रीय बजरंग दल
विज्ञापन
-नशा हमारे समाज को खोखला करता जा रहा है, जिस पर सरकार को ध्यान देना होगा। यदि इसी तरह से क्षेत्र में नशा बढ़ता गया तो युवा जो देश का भविष्य हैं, शारीरिक व मानसिक तौर पर कमजोर हो जाएंगे। -विजय मोहन वर्मा, समाजसेवी
- समाज को नशा मुक्त करने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। जो भी व्यक्ति इस समय नशे की चपेट में है, उसे तुरंत प्रभाव से नशा छोड़ देना चाहिए। उसके माता-पिता अपने बच्चे का जीवन बचाने के लिए स्थानीय पुलिस को जानकारी दें कि वह नशा कहा से लाया। -मंजीत सैनी, समाजसेवीे