फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drivers of garbage collection vehicles beaten, held hostage

Panchkula News: कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के ड्राइवरों को पीटा, बनाया बंधक

Thu, 01 Aug 2024 08:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 01 Aug 2024 08:21 PM IST
विज्ञापन
Drivers of garbage collection vehicles beaten, held hostage
पीडि़त की शिकायत पर चंडीमंदिर थाने में मामला दर्ज
विज्ञापन

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों पर लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के ड्राइवरों के साथ लोगों ने मारपीट की, उसके बाद गाड़ी में बंधक बनाया गया। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ड्राइवरों ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों पर यह आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पूजा कंसलटेंसी कंपनी में नौकरी करता है। कंपनी के पास पंचकूला नगर निगम से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का और निस्तारण का ठेका मिला हुआ है। शिकायतकर्ता कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर सेक्टर-23 डंपिंग ग्राउंड झुरीवाला में कार्यरत है। 31 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे जैसे ही गाड़ियों के ड्राइवर कूड़ा उठाने के लिए जाने लगे तभी 30-40 लोगों की भीड़ ने गाड़ियों का रास्ता रोक लिया। ड्राइवरों को गाड़ियों से नीचे नहीं उतरने दिया और न ही गाड़ियां लेकर काम पर जाने दिया। आरोपियों ने ड्राइवरों के साथ मारपीट की और उन्हें गाड़ियों में ही बंधक बना लिया। आरोपियों ने ड्राइवरों को कूड़ा उठाने पर जान से मारने और गाड़ियों को फूंकने की धमकी दी। इस कारण शहर में कूड़ा उठाने का काम नहीं हो रहा है। शहर में गंदगी और बीमारियां फैलने का डर है। शिकायतकर्ता ने दी शिकायत में बताया कि जिन लोगों ने गाड़ियों को रोका है, वे सभी नगर निगम में सफाई कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed