फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Driver's body found hanging from a noose inside a truck near Bitna.

Panchkula News: बिटना के पास ट्रक में फंदे से लटका मिला चालक का शव

Tue, 09 Jun 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Driver's body found hanging from a noose inside a truck near Bitna.
पुलिस आत्महत्या के एंगल से कर रही जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। पिंजौर-कालका बाईपास पर गांव बिटना के समीप एक ट्रक चालक का शव ट्रक के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच आत्महत्या के एंगल से कर रही है, जबकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय बीनू निवासी बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। ट्रक के कंडक्टर पंकज ने बताया कि वह बीनू के साथ बिलासपुर से यहां पहुंचे थे। रात के समय बीनू ने अपनी पत्नी से बातचीत भी की थी। सोमवार सुबह जब वह उठा तो उसने बीनू को ट्रक के अंदर फंदे पर लटका देखा।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी है।
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए मामले को संदिग्ध बताया, हालांकि पुलिस का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंजौर थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed