फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drivers and operators protested against not being hired again

चालक-परिचालकों ने नौकरी पर दोबारा न रखने के विरोध में किया प्रदर्शन

Thu, 09 Dec 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Drivers and operators protested against not being hired again
पंचकूला। नौकरी पर दोबारा रखे जाने की मांग को लेकर सेक्टर-5 धरना स्थल पर चालक परिचालकों ने बुधवार को भी धरना दिया। इसमें चालक-परिचालकों में आए ललित कुमार, दलबीर डागर, संदीप, प्रदीप अैर नरेद्र कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से हमारी अनदेखी की जा रही है। सरकार की ओर से हमें एडजस्ट करने के लिए कहा गया था, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बुधवार को प्रदर्शन के दौरान सीएम हाउस का घेराव करने के लिए चालक परिचालक जाना चाह रहे थे। वहीं, सीएम हाउस बातचीत के लिए पांच सदस्यीय दल भेजा गया, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई है। ललित कुमार ने बताया कि जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाएंगी हम धरना स्थल पर प्रदर्शन करेंगे। हरियाणा रोडवेज में काम करने वाले रेगुलर चालक परिचालक वर्ष 2018 में हड़ताल पर गए थे। उनकी जगह सरकार ने कॉन्टैक्टर पर चालक-परिचालक की भर्ती कर काम लिया था। बाद में सभी को निकाल दिया था। उन्हें एडजस्ट करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इस पर अमल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed