{"_id":"67e461a2f2ec194a4d0d24ff","slug":"driver-withdrew-rs-10-lakh-from-credit-card-arrested-panchkula-news-c-87-1-pk11006-120876-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ड्राइवर ने क्रेडिट कार्ड से निकाले 10 लाख रुपये, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ड्राइवर ने क्रेडिट कार्ड से निकाले 10 लाख रुपये, गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। बिना बताए क्रेडिट कार्ड से 10 लाख निकालने के आरोप में पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-20 सनसिटी निवासी आकाश भल्ला की शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत में आकाश ने बताया कि 9 अगस्त 2023 को मुझे ईडी के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था। तभी रामगढ़ डेराबस्सी निवासी मेरा ड्राइवर लक्की और केंद्र फिलिंग स्टेशन सेक्टर-25 कोहिनूर ज्वेलर्स से मिलीभगत करके क्रेडिट कार्ड चोरी करके 10 लाख रुपये निकाल लिए थे। मेरे पास दो क्रेडिट कार्ड हैं। लक्की मेरे यहां ड्राइवर के पद पर नौकरी करता था।
आकाश भल्ला ने बताया कि ईडी ने गिरफ्तार कर मुझे अंबाला जेल भेज दिया था। 9 नवंबर 2023 को जेल से बाहर आया तो घर जाकर पर्स देखा लेकिन उसमें से क्रेडिट और डेबिट कार्ड गायब थे। दूसरे दिन जब बैंक से फोन आया तो मुझे 10 लाख रुपये निकालने की जानकारी मिली। इसकी पुष्टि बैंक अधिकारियों ने भी की। जब इसके बारे में ड्राइवर लक्की से पूछा तो वह बातें घुमाकर बताने लगा। पुलिस को शिकायत देने की बात कही तो उसने पैसे लौटाने के लिए कहा था। कुछ दिन बाद जब उससे पैसे मांगे तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। कई महीने बाद भी उसने पैसे नहीं लौटाए।