फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drishti Kharbanda is teaching poor children in Panchkula of Haryana

महिला दिवस: गरीब बच्चों को शिक्षा की राह दिखा रही दीदी की पाठशाला, कोरोना काल में की शुरुआत

Tue, 08 Mar 2022 03:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Mar 2022 03:09 AM IST
सार

दृष्टि खरबंदा ने  कोरोना काल में कुछ बच्चों से कक्षा शुरू की थी, अब उनके पास 120 बच्चे आ रहे हैं। 23 साल की दृष्टि खरबंदा दादा से प्रेरणा ले आगे बढ़ी और परिवार ने सहयोग किया।

विज्ञापन
Drishti Kharbanda is teaching poor children in Panchkula of Haryana
गरीब बच्चों को शिक्षा की राह दिखा रही दीदी की पाठशाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

23 साल की उम्र में युवा खेल और मौज मस्ती में डूबे रहते हैं। उनके शौक नई-नई जगह घूमने के होते हैं। लेकिन, हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-12 निवासी दृष्टि खरबंदा ने इस उम्र में परिपक्वता की मिसाल कायम की है। कोरोना काल में शिक्षा से दूर हुए गरीब बच्चों को पढ़ाना शुरू किया। पड़ोस के लोगों ने हौसला तोड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन आगे बढ़ती रही।

विज्ञापन


आज उनके पास रोजाना 120 बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। सभी बच्चे दृष्टि को प्यार से दीदी बुलाते हैं। दृष्टि ने बताया कि उनके दादा प्रोफेसर थे। उन्हीं से बच्चों को पढ़ाने की प्रेरणा मिली। इसके बाद माता रितु खरबंदा और पिता अजय खरबंदा ने पूरा सहयोग किया और हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


सेक्टर-12 निवासी बिजनसमैन अजय खरबंदा की बेटी दृष्टि ने बताया कि जब लॉकडाउन लगा तो लोग घरों में कैद हो गए थे। स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी थीं। एक दिन पड़ोस की एक महिला ने कहा कि हमारे बच्चे तो ऑनलाइन पढ़ लेते हैं, मगर ये गरीब बच्चे सड़कों पर ही घूम रहे हैं। यह बात दृष्टि को बहुत चुभी और फैसला किया कि वो इन बच्चों को पढ़ाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने बच्चों को बुलाकर अपने घर के सामने पार्क में पढ़ाना शुरू कर दिया। जब ठंड का मौसम आया तो अपने घर के बरामदे में पढ़ाना शुरू किया। शुरुआत में पड़ोस के लोगों ने कहा कि बच्चे बहुत शोर करते हैं। ये गंदगी फैलाएंगे। शरारत करेंगे तो कैसे रोकोगी।

इसी तरह की तमाम बातें दृष्टि को रोकने के लिए की गई, मगर मन में किए दृढ़ निश्चय के साथ वो आगे बढ़ती रहीं। दृष्टि के पास पढ़ने के लिए आने वाले सोनू, अजय, रवि और अन्य कई बच्चों ने बताया कि दीदी बहुत प्यार से पढ़ाती हैं। उन्हें स्कूल में पढ़ने में भी उतना मजा नहीं आता जितना दीदी की पाठशाला में आता है। 

मदद मांगी तो लोगों ने बढ़ाए हाथ
कुछ ही दिन में जब पढ़ने के लिए आने वाले बच्चों की संख्या बढ़ने लगी तो उन्हें अकेले संभाल पाना दृष्टि के लिए संभव नहीं था। इसलिए उसने फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुपों में लोगों से मदद मांगी। कोरोना के दौरान लोग फ्री थे तो मदद करने के लिए काफी लोग आगे आ गए। कुछ लोग पढ़ाने के लिए तो कुछ ने किताबों से भी मदद की। वर्तमान में 120 बच्चों को पढ़ाने का काम छह अध्यापक कर रहे हैं। दृष्टि ने कहा कि बच्चों को पढ़ाने से उन्हें संतोष का अनुभव होता है। 


पढ़ाई के साथ अनुशासन भी सिखा रही
दृष्टि ने कहा कि जीवन में अनुशासित रहकर ही लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इसलिए वो बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ अनुशासन का पाठ भी पढ़ाती हैं। कक्षा में बच्चे समय पर पहुंचते हैं और अपने बोर्ड लगाने और टाट बिछाने का काम करते हैं। बच्चे शरारत जरूर करते हैं मगर ऐसा कुछ नहीं करते जिससे कोई नुकसान हो जाए। घर के गार्डन में लगे फूलों को भी बच्चे नहीं तोड़ते हैं। किसी भी बच्चे को डांटने की जरूरत नहीं पड़ती। जो होमवर्क दिया जाता है उसे भी पूरा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed