{"_id":"649de75ea92ce2723005bc58","slug":"drinking-water-will-be-supplied-even-at-night-in-sectors-troubled-by-cuts-pkl-office-news-c-87-1-spkl1037-1693-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कटों से परेशान सेक्टरों में रात को भी होगी पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कटों से परेशान सेक्टरों में रात को भी होगी पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण कुछ सेक्टरों में लोग इस सप्ताह परेशान रहे। परेशान लोगों ने एचएसवीपी के आला अधिकारियों के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष तक को शिकायत भेजी है। सबसे ज्यादा समस्या शहर के सेक्टर-15 में रहने वाले लोगों को उठानी पड़ी। इस वजह एचएसवीपी ने फैसला लिया है कि जिन सेक्टरों में पानी की किल्लत हो रही है वहां रात को भी पानी की आपूर्ति दी जाएगी।
शहर के सेक्टरों में एचएसवीपी सुबह और शाम दो समय पानी की आपूर्ति करता है। इसके लिए 5 से 9 बजे का समय निर्धारित है। इसके बावजूद कुछ सेक्टरों में पेयजल किल्लत रहती है। इसके दो मुख्य कारण हैं। पहला तो यह कि सप्लाई के समय बिजली कट लग जाता है। इससे एचएसवीपी की मोटर भी बंद हो जाती है। इस कारण सप्लाई रुक जाती है। दूसरा बड़ा कारण यह है कि काफी लोगों के घरों में पानी स्टोरेज के लिए टैंक या टंकियां नहीं हैं। इससे वे पानी स्टोर नहीं कर पाते हैं। इस कारण पानी की किल्लत रहती है। इसके समाधान के लिए एचएसवीपी के अधिकारियों ने फैसला लिया है कि जिन सेक्टरों में पानी सप्लाई के समय बिजली कट लगते हैं, वहां पर रात को भी पानी की सप्लाई दी जाएगी।
दाम बढ़ने से भी लोगों में नाराजगी
लोगों में ज्यादा नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि करीब तीन माह पहले ही एचएसवीपी ने करीब 25 फीसदी तक पानी के दाम बढ़ाए हैं। पब्लिक हेल्थ की अपेक्षा एचएसवीपी द्वारा पानी के दाम काफी ज्यादा वसूले जा रहे हैं। इसके विरोध में लोगों ने आवाज भी उठाई थी। लोगों का यही कहना है कि पानी के दाम इतने ज्यादा होने के बावजूद लोगों को पर्याप्त सप्लाई नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। कई बार बिजली कटों के कारण जलापूर्ति बाधित हो जाती है। ऐसे में लोगों को पानी की कमी न रहे, इसलिए रात को भी ट्यूबवेल व मोटर चलाने का फैसला लिया है। जहां पर्याप्त सप्लाई नहीं होगी, वहां रात को भी पानी की सप्लाई दी जाएगी। - एनके पायल, एक्सईएन, एचएसवीपी