फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drinking water, drinking water problem in panchkula, 20 people sick in maheshpur

पंचकूला के महेशपुर में दूषित पानी पीने से 20 लोग बीमार

Mon, 30 May 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला/ पंचकूला Updated Mon, 30 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
 Drinking water, drinking water problem in panchkula, 20 people sick in maheshpur
पंचकूला में जलसंकट - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-21 स्थित महेशपुर में सीवरेज युक्त पानी की सप्लाई होने से लोग परेशान हैं। इस कारण अब तक 20 लोग बीमार हो चुके हैं। महेशपुर निवासी लोगों का कहना है कि पीने के लिए जो पानी की आपूर्ति की जा रही है, उसे पीना तो दूर बर्तन में रखना भी मुश्किल है। लोगों को पीने के लिए पानी मार्केट से खरीदकर लाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


महेशपुर के लोगों का कहना है कि शुद्ध जल की बजाय उनके घरों में गटर का पानी पहुंच रहा है। इस एरिया में पाइपलाइन के ऊपर से बिछाई गई सीवरेज लाइन में लीकेज के कारण ऐसा हो रहा है। पांच दिन के अंदर सीवरेज युक्त पानी पीने की वजह से 15-20 लोगों में डायरिया की शिकायत है, बीमार लोगों को अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा है। लोगों ने आशंका जताते हुए कहा कि अगर ऐसे ही गंदे पानी की आपूर्ति होती रही तो सेक्टर-19 की तरह यहां भी डायरिया कहर न बरपाने लगे। क्योंकि हुडा की लापरवाही की वजह से करीब डेढ़ साल पहले सीवरेज पाइप लाइन में लीकेज की वजह से सैकड़ों लोग बीमार हुए थे। दो लोगों की डायरिया से मौत भी हुई थी। 
विज्ञापन


डीसी के पास लेकर जाएंगे पानी के नमूने 
स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्गंध युक्त पेयजल की सप्लाई से राहत नहीं मिली तो पेयजल के नमूने को जिला सचिवालय डीसी के पास ले जाएंगे। 

कोट्स 
अभी अस्पताल गए थे। डॉक्टरों ने डायरिया बताया है। पांच दिनों से घर में सीवरेज युक्त पानी की सप्लाई दी जा रही है। घर में दो बच्चे भी बीमार हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनु और दीपक सहगल, निवासी सेक्टर-21 पंचकूला। 

दो-तीन दिन से सीवरेज युक्त पानी की सप्लाई हो रही है। पानी पीना तो दूर, इस बदबू युक्त पानी से नहा भी नहीं सकते। पीने के लिए पानी दूसरे सेक्टरों से भरकर लाना पड़ रहा है। 
- खैरातीलाल, निवासी महेशपुर, मकान नंबर- 103, सेक्टर-21 पंचकूला। 

कोट्स
गंदे पानी को पीना तो दूर बर्तन में भी रखना मुश्किल है। पीने के लिए पानी सेक्टर-12 स्थित अपने रिश्तेदार के घर से लाया हूं। 
- दीपक चौधरी, मकान नंबर 94 महेशपुर सेक्टर 21 पंचकूला। 

कोट्स
पांच दिन से गंदे पेयजल की सप्लाई मिल रही है। घर में बच्चे बीमार हैं। जेई को फोन कर पूछा था कि कब तक गंदे पानी से राहत मिलेगी। पाइप लाइन पुराना है। सीवरेज और वाटर सप्लाई का पाइप लाइन एक साथ है। विभाग को समय-समय पर पाइप की चेकिंग करनी चाहिए। 
- तेज प्रकाश, मकान नंबर 99 महेशपुर सेक्टर-21 पंचकूला। 

कोट्स
गटर के ऊपर सड़क का निर्माण करवा दिया गया है। इस वजह से सारे गटर ढक गए हैं। पानी की पाइप लाइन पुरानी हो चुकी है। सीवरेज और पेयजल पाइप लाइन एक साथ हैं। सीवरेज में लीकेज होने के कारण पेयजल में मिक्स हो जाता है। विभाग को समय-समय पर चेक करना चाहिए। 

- जगदीश भगत सिंह, निवासी महेशपुर सेक्टर-21 पंचकूला। 

कोट्स 
सुबह सात बजे से इस काम में जुटे हैं। गटर तो साफ करवा दिया गया है। 
- रमेश, जेई हुडा।


जेई ने कहा ठीक करवा दिया, लोगों ने कहा नहीं हुआ
महेशपुर में सीवरेज युक्त पानी की सप्लाई के बाद हुडा के जेई ने गटर साफ करवाया, लेकिन फिर भी लोगों को साफ पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है। हुडा के जेई का कहना है कि गटर साफ करवा दिया गया है, अब साफ पानी आएगा। इस बारे में जब लोगों से पूछा गया तो स्थानीय लोगों ने कहा कि अभी उन्हें सीवरेज युक्त पेयजल की सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed