फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drinking water crisis started deepening: Tankers have to supply in Sector 15 and 20

सेक्टरों में गहराने लगी पेयजल की समस्या --

Tue, 26 Apr 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis started deepening: Tankers have to supply in Sector 15 and 20
पंचकूला। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर के सेक्टरों में पेयजल का संकट गहराने लगा है। इस समय सेक्टर-15 और 20 में लोगों को टैंकर मंगवाकर पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है। पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में रहने वाले लोगों का दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। सेक्टरों में पेयजल सप्लाई के हालात ऐसे बन गए हैं कि पहले जहां सुबह और शाम एचएसवीपी आठ घंटे पानी की सप्लाई देता था, अब दोनों समय मिलाकर महज ढाई से तीन घंटे की पानी की सप्लाई लोगों को मिल पा रही है। कम दबाव में आने के कारण इसके लिए भी मारामारी रहती है।
विज्ञापन

शिष्टमंडल एचएसवीपी के प्रशासक से मिला
पेयजल की समस्या को लेकर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन का शिष्टमंडल सोमवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी से मिला। एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर, महासचिव सुनील जैन, कार्यकारी सदस्य वीरेंद्र जैन ने प्रशासक को बताया अभी तो गर्मी की शुरुआत है, लेकिन पेयजल की सप्लाई सेक्टर के लोगों को महज दो से तीन घंटे ही मिल रहा है। पहले 4-4 घंटे सुबह और शाम पानी की सप्लाई लोगों को मिलती थी। एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर ने प्रशासक को बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर ही पानी का दबाव इतना कम है कि पहली और दूसरी मंजिल पर सप्लाई का पानी नहीं चढ़ पाता है। अजीत बाला जोशी ने शिष्टमंडल के आग्रह पर मुख्य अभियंता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला को आदेश दिए कि सेक्टर 15 में जाकर जांच करें कि लोगों को पानी क्यों नहीं मिल रहा है, जो भी समस्या आ रही है, उसे दूर किया जाए।
विज्ञापन

सोसाइटियों के लोग हैं परेशान
आरडब्ल्यूए इसकी शिकायत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक सहित विभाग के इंजीनियरों से कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए के वॉइस प्रेसिडेंट योगिंदर क्वात्रा ने बताया कि सोसाइटियों में रोजाना 3-4 बार पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। पानी का दबाव इतना कम है कि सेक्टर के सोसाइटी नंबर 16, 19, 64, 70, 80, 39, 40 41, 42, 43, 104 जी वाली सारी लाइनों में पानी का दबाव ही नहीं है। इसके चलते पानी स्टोर नहीं हो पा रहा है। सोसाइटी के लोगों को 12 पानी का टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। वहीं आरडब्लूए केे जरनल सेक्रेटरी अविनाश मलिक ने बताया कि वे 104 जी में रहते हैं। यहां पानी का दबाव बहुत कम है, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed