Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Draw held for 20 firecracker stalls in Panchkula for Diwali; 373 had applied

Panchkula News: दीपावली पर पटाखा बिक्री के लिए पंचकूला में 20 स्टॉल का ड्रा, 373 ने किया था आवेदन

Fri, 06 Nov 2026 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Draw held for 20 firecracker stalls in Panchkula for Diwali; 373 had applied
पंचकूला। दीपावली पर ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए जिला प्रशासन ने स्टॉल आवंटित कर दिए हैं। पंचकूला शहर में सेक्टर-5 के लिए 20 अस्थायी स्टॉल के लिए ड्रा निकाला गया, जबकि चार स्थायी लाइसेंस धारकों को भी पटाखे बेचने की अनुमति दी गई है। शहर में स्टॉल लगाने के लिए 373 लोगों ने आवेदन किया था। इसके अलावा रायपुररानी में तीन स्टॉल के लिए 13 आवेदन आए थे। यहां भी ड्रा के माध्यम से तीन आवेदकों का चयन किया गया। रामगढ़ और बरवाला में एक-एक स्टॉल आवंटित किया गया है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से परसों शाम एसडीएम मन्नत राणा की अध्यक्षता में ड्रा निकाला गया। ड्रा के माध्यम से चयनित आवेदकों को निर्धारित स्थानों पर स्टॉल लगाने की अनुमति दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ग्रीन पटाखों की बिक्री केवल चिह्नित स्थानों पर ही की जा सकेगी। निर्धारित जगहों के अलावा कहीं भी पटाखे बेचने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कालका में 157 आवेदकों में से 10 का चयन
कालका और पिंजौर में भी ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी स्टॉल आवंटित किए गए हैं। कालका में सरकारी कॉलेज के ऑडिटोरियम के पास 10 स्टॉल के लिए 157 आवेदन आए थे। वहीं, पिंजौर में सेक्टर-28 सब्जी मंडी के पास पांच स्टॉल के लिए 28 लोगों ने आवेदन किया था। वीरवार को कालका एसडीएम कार्यालय में तहसीलदार निखिल गर्ग की मौजूदगी में ड्रा निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टॉल पर फायर सेफ्टी के इंतजाम जरूरी
एसडीएम ने चयनित विक्रेताओं को प्रशासन की ओर से तय नियमों और शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। सभी स्टॉल पर आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम करना अनिवार्य होगा। इसके लिए फायर सेफ्टी उपकरण और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवानी होंगी। पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित स्थानों के अलावा कहीं पटाखों की बिक्री न होने दी जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed