फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   drama, yavnika open air theatre, Drama offering children in panchkula

यवनिका ओपन एयर थिएटर में नाटक पेश कर बच्चों ने बांधा समां

Mon, 30 May 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला/ पंचकूला Updated Mon, 30 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
 drama, yavnika open air theatre, Drama offering children in panchkula
नाटक पेश्‍ा करते बच्‍चे - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर पांच स्थित यवनिका ओपन एयर थिएटर में जीरकपुर के दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल की ओर से वार्षिक इंटर हाउस नाटक एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म पटकथा लेखक संजय चौहान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन


स्कूल के चारों हाउस के बच्चों ने कुछ प्रसिद्ध किताबों के आधार पर नाटकों का मंचन किया। इस दौरान शरत चंद्र चट्टोपाध्याय लिखित ‘महेश, रवींद्रनाथ टैगोर ‘सेक्रिफाइस’,  ओ-हेनरी का ‘लास्ट लीफ’ और लुइस मे एल्कॉट का ‘लिटिल वुमन’ नामक नाटकों का मंचन किया गया।
विज्ञापन


स्कूल की दोनों शाखाओं के बच्चों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। ये लोक नृत्य ओडिसा, गोवा, असम और पश्चिम बंगाल की पृष्ठभूमि से थे। स्कूल के चेयरमैन मितुल दीक्षित ने बताया कि स्कूल में इन दिनों टीआईएलएम प्रोग्राम चल रहा है, इसमें थिंकिंग इंसपायर्ड, थ्रो लिटरेचर एंड मूवीज की थीम पर विविध कार्यक्रम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाटकों की यह प्रतियोगिता उसी शृंखला में अंतिम कार्यक्रम था। इससे पूर्व छात्रों व अन्य दर्शकों के लिए स्कूल में वित्तोरियो दे सिका की 1948 में बनी फिल्म  ‘बाइसिकिल थीव्स’ प्रदर्शित कर उस पर चर्चा करवाई गई। असीम छाबड़ा लिखित अभिनेता शशि कपूर की जीवनी ‘द-हाउस होल्डर, द-स्टार’ का विमोचन किया। प्रतियोगिता में प्रस्तुत सभी नाटक किसी न किसी पाठ्य पुस्तक पर आधारित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed