फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dr. Priyanka Soni takes charge as Deputy Commissioner of Panchkula

Panchkula News: डाॅ. प्रियंका सोनी ने पंचकूला के उपायुक्त का पदभार ग्रहण किया

Thu, 13 Apr 2023 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dr. Priyanka Soni takes charge as Deputy Commissioner of Panchkula
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। वर्ष 2012 बैच की आईएएस अधिकारी डाॅ. प्रियंका सोनी ने बुधवार को पंचकूला के उपायुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वे अंबाला में बतौर जिला उपायुक्त सेवाएं दे रहीं थीं। राज्य सरकार ने उनको उपायुक्त के साथ-साथ श्रीमाता मनसा देवी श्राइन बोर्ड पंचकूला का मुख्य प्रशासक भी नियुक्त किया है। पदभार ग्रहण करने उपरांत डाॅ. प्रियंका सोनी ने जिला सचिवालय में सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया और वहां कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अनुशासन का पालन करें और समय पर कार्यालय आएं। किसी भी प्रकार की लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर कार्यालय न आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आईएएस अधिकारी डाॅ. प्रियंका सोनी ने जिला सचिवालय में स्थित उपायुक्त के रेवेन्यू कोर्ट का निरीक्षण किया और लंबित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने अंत्योदय सरल केंद्र का भी दौरा किया और वहां उपस्थित लोगों से राज्य सरकार की तरफ से दी जा रही विभिन्न सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि अंत्योदय केंद्र में आने वाले लोगों को तय समय सीमा में सेवाओं का लाभ मिले। इससे जहां एक ओर उनके समय की बचत होगी वहीं व्यवस्थित तरीके से लोगों को सेवाओं का लाभ मिल सकेगा, जिससे आमजन का सरकार में विश्वास और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लोगों को विभिन्न सेवाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से प्रदान किया जा रहा है ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर ना काटने पड़े और वे घर बैठे विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्यालयों के बाहर रखे रिकाॅर्ड को व्यवस्थित कर स्टोर रूम में रखा जाए ताकि काॅरिडोर में स्वच्छता बनी रहे। डाॅ. प्रियंका सोनी ने कहा कि राज्य सरकार ने उनको उपायुक्त पंचकूला की जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसकी वे पूरी लगन, निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed