फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dr. Kuldeep Chand Agnihotri became the Executive Vice President of Haryana Academy of Literature and Culture

Panchkula News: डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री बने हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष

Sun, 02 Apr 2023 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Dr. Kuldeep Chand Agnihotri became the Executive Vice President of Haryana Academy of Literature and Culture
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। कुछ दिन पहले ही गठित हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष के पद पर डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री को नियुक्त किया गया है। प्रख्यात शिक्षाविद एवं साहित्यकार डॉ. अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। डॉ. अग्निहोत्री अनेक अकादमिक पदों के अतिरिक्त बाबा साहेब आंबेडकर पीठ के अध्यक्ष, भारत-तिब्बत सहयोग मंच के संरक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डॉ. अग्निहोत्री द्वारा रचित जम्मू-कश्मीर की संस्कृति, गुरुनानक देव जी, भारतीय दशगुरु परंपरा आदि कृतियां विशेष रूप से चर्चित रही हैं। डॉ. कुलदीप अग्निहोत्री ने कार्यभार संभालते ही विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी के साथ पंचकूला स्थित अकादमी भवन परिसर जाकर सभी भाषा अकादमियों की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। सभी अकादमियों में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों से विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व सरकार द्वारा हरियाणा साहित्य अकादमी, ग्रंथ अकादमी, हरियाणा संस्कृत अकादमी, हरियाणा उर्दू अकादमी, हरियाणा पंजाबी अकादमी और हरियाणा इतिहास एवं संस्कृति अकादमी का विलय कर हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी का गठन किया गया है। डॉ. कुलदीप अग्निहोत्री नवगठित हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रथम कार्यकारी उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed