फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dr. Bhadu, HOD of the Department of Surgery, has done surgery for more than 300 cancer patients.

सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. भादू कर चुके 300 से ज्यादा कैंसर मरीजों की सर्जरी

Fri, 04 Feb 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Dr. Bhadu, HOD of the Department of Surgery, has done surgery for more than 300 cancer patients.
डॉक्टर विवेक भादू। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। कैंसर लाइलाज नहीं है। समय से बीमारी का पता चलने पर इसका इलाज संभव है। यह कहना है पंचकूला सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल
विज्ञापन

के सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. विवेक भादू का। उन्होंने बताया कि अस्पताल में हर माह दो से तीन मरीज ब्रेस्ट कैंसर के आ रहे हैं। डॉक्टर की मानें तो आज के समय में महिलाओं में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर का मुख्य कारण खानपान, प्रदूषण, देर रात तक जागना है। अगर घर में किसी को कैंसर रहा हो तो भी संभावनाएं बढ़ जाती हैं। डॉक्टर ने बताया कि पिछले 18 सालों में 300 से ज्यादा कैंसर मरीजों की सर्जरी का चुका हूं।
डॉक्टर ने बताया कि हैरानी की बात तो ये है कि जो ब्रेस्ट कैंसर पहले 45 से ज्यादा उम्र की महिलाओं में देखने को मिलता था। अब वह 20 से 25 साल की लड़कियां और 35 साल तक की महिलाओं में भी डिटेक्ट होने लगा है। डॉ. भादू ने बताया कि महिलाओं को जागरूक होना जरूरी है। इस बीमारी के प्रति महिलाओं के लिए थोड़ी सी लापरवाही बरतना महंगा पड़ सकता है।
विज्ञापन

कैसे होता है कैंसर
मानव का शरीर सेल्स से बना है। शरीर की जरूरत के हिसाब से सेल्स आपस में बंटते और बढ़ते रहते हैं, लेकिन कई बार सेल्स की बढ़ने की जरूरत नहीं होती, बावजूद इसके सेल्स बढ़ते रहते हैं। नतीजतन उस खास अंग में गांठ या ट्यूमर बन जाता है। असामान्य तेजी से बंटकर अपने जैसे बीमार सेल्स का ढेर बना देने वाले एक सेल से ट्यूमर बनने में सालों, कई बार तो दशकों लग जाते हैं। जब कम-से-कम एक अरब ऐसे सेल्स जमा होते हैं, तभी वह ट्यूमर पहचानने लायक आकार में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों होता है कैंसर
वैसे तो ब्रेस्ट कैंसर के 100 में से 10 मामलों में ही अनुवांशिकता काम करती है, लेकिन कैंसर होने में जीन के बदलाव का 100 फीसदी हाथ होता है। जींस, एनवायरनमेंट और लाइफस्टाइल- ये तीन कारक मिलकर किसी के शरीर में कैंसर होने की आशंका को बढ़ाते हैं।
ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण
- स्तन में गांठ
- स्तन में दर्द होना, खुजली या उसका लाल हो जाना
- अंडर आर्म्स में दर्द
- गर्दन के ऊपरी हिस्से में दर्द
- थकावट
इन कारणों से बढ़ता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा
- 30 साल की उम्र के बाद प्रेग्नेंट होने पर भी इसके चांसेस बढ़ जाते हैं।
- 12 साल की उम्र से पहले ही पीरियड्स आना आगे चलकर ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।
- ज्यादा से ज्यादा मात्रा में बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन भी इस बीमारी के खतरे को बढ़ा देता है।
- अगर आपको पीरियड्स 55 की उम्र के बाद ही बंद हो गए है तो आपको यह बीमारी हो सकती है।
- शरीर में किसी तरह के जेनेटिक बदलाव के कारण भी ब्रेस्ट कैंसर की समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed