फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dr. Ankita Menon was crowned in the Charming category of Mrs. World International

Panchkula News: डॉ. अंकिता मेनन को पहनाया मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल की चार्मिंग कैटेगरी का ताज

Thu, 17 Jul 2025 12:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ankita Menon was crowned in the Charming category of Mrs. World International
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। होशियारपुर की डॉ. अंकिता मेनन को मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2025 में चार्मिंग कैटेगरी में प्रथम स्थान पर रहीं हैं। उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। गुरुग्राम स्थित होटल में हुई सौंदर्य प्रतियोगिता में दुनियाभर से 25,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें से केवल 150 प्रतिभागी ग्रैंड फिनाले तक पहुंचीं। डॉ. मेनन ने अपनी बुद्धिमत्ता, गरिमा और आत्मविश्वास से सबका दिल जीत लिया।




होशियारपुर में पली-बढ़ी डॉ. अंकिता अपनी अध्यापिका माता मीनाक्षी मेनन, वकील पिता वीके मेनन व अपने पति दीपेश कालरा और अपने परिवार को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा मानती हैं। वे एक सामाजिक वैज्ञानिक और जल नीति विशेषज्ञ हैं जिन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पीएचडी की है। उन्होंने इनवेस्ट इंडिया और इंडो नॉर्डिक देशों समेत कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ काम किया है। वर्तमान में वे गुरुजल संस्था में स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप्स की प्रमुख हैं, जो भारतभर में जल-स्रोतों के पुनर्जीवन और पारिस्थितिक तंत्र को बहाल करने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed