फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Door-to-door garbage collection of 115 societies is not possible

Panchkula News: 115 सोसाइटियों के डोर-टू-डोर कूड़े का उठान संभव नहीं

Sat, 27 May 2023 01:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection of 115 societies is not possible
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। सेक्टर-20 के सोसायटियों से नगर निगम के कर्मचारी कूड़ा नहीं उठा रहे हैं। सेक्टर के 115 सोसायटियों के फ्लैटों में रहने वाले करीब 45 हजार लोगों को डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने के लिए निजी सफाई कर्मचारियों पर आश्रित रहना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो सेक्टर के अंदर कई सोसायटियों हैं, जिनमें 20 से लेकर 1160 तक फ्लैट हैं। इतने घरों का कूड़ा सोसाइटी में एकत्रित करना संभव नहीं है। लोगों का आरोप है कि जब नगर निगम की तरफ से पूरे शहर से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाया जा रहा है, तो ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों का भी नगर निगम कूड़ा क्यों नहीं उठा रहा है, जबकि उनके प्रॉपर्टी टैक्स में गारबेज शुल्क जोड़कर भेजा गया है। इससे पहले नगर निगम ने पूरे शहर से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का दावा किया था।
विज्ञापन


गार्बेज उठाया नहीं फिर निगम मांग रहा गार्बेज शुल्क
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दूसरे सेक्टरों की तरह, पंचकूला सेक्टर-20 में भी डोर-टू-डोर कचरा उठाने के बाद ही लोगों से कचरा शुल्क निगम को लेना चाहिए। नगर निगम की ओर से इस साल सेक्टर-20 के लोगों को भेजे जाने वाले प्रॉपर्टी टैक्स के साथ 1200 रुपये का गारबेज शुल्क जोड़कर भेजा जा रहा है। इसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। लोगों पर नगर निगम के कर्मचारियों की ओर से प्रॉपर्टी के साथ गारबेज शुल्क भरने के लिए दबाव भी बनाया जा रहा हैै।
विज्ञापन




क्यों करें गारबेज शुल्क का भुगतान
सेक्टर-20 के सोसाइटी नंबर 91 निवासी पीके मूंगा ने बताया कि 27 जनवरी को प्रॉपर्टी टैक्स के भुगतान के लिए नगर निगम की साइट पर चेक किया तो पता चला कि प्रॉपर्टी टैक्स के साथ नगर निगम ने 1200 रुपये का गारबेज शुल्क जोड़ दिया है। उनका कहना है कि सेक्टर से नगर निगम डोर-टू डोर कचरा नहीं उठवा रहा है तो हम लोग गारबेज शुल्क क्यों दें।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेक्टर-20 निवासी याेगेंद्र क्वात्रा ने बताया कि करीब 100 से 150 लोगों के पास प्रॉपर्टी शुल्क के साथ गारबेज शुल्क जुड़कर आया है। अगर सोसाइटियों से नगर निगम कचरा नहीं उठा रहा है तो प्रॉपर्टी टैक्स के साथ गारबेज शुल्क लेने का निगम का कोई अधिकार नहीं है। नगर निगम को गारबेज शुल्क हटा देना चाहिए।


सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए प्रधान अविनाश मलिक ने बताया कि गारबेज शुल्क को लेकर स्थानीय लोग परेशान हैं। यहां गलती से नगर निगम की साइट पर जाकर ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स किसी ने भर दिया तो नगर निगम के रिकार्ड में टैक्स से जुड़ा भुगतान नहीं आता है। नगर निगम के कार्यालय जाकर प्रॉपर्टी टैक्स भरना पड़ता है। अब सेक्टर से बिना कचरा उठाए नगर निगम ने फ्लैट धारकों पर गारबेज शुल्क लगा दिया है। जिसके चलते लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है।




सेक्टर-20 में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में किसी तरह की परेशानी आ रही है, तो वहां के आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी कार्यालय आकर मामले की जानकारी दे सकते है। इसका स्थाई समाधान निकाला जाएगा। सचिन गुप्ता, आयुक्त नगर निगम पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed