फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Don't stop students from giving paper on delay of scholarship: Bains

Panchkula News: स्कॉलरशिप की देरी पर विद्यार्थियों को पेपर देने से न रोकेंः बैंस

Tue, 06 Jun 2023 10:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
Don't stop students from giving paper on delay of scholarship: Bains
चंडीगढ़। पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को एक पत्र जारी कर राज्य की सभी सरकारी और निजी यूनिवर्सिटियों और कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि स्कॉलरशिप न आने के कारण किसी भी विद्यार्थी को पेपर में बैठने से न रोका जाए। बैंस ने कहा कि उनके ध्यान में आया है कि कुछ निजी और सरकारी संस्थाओं ने स्कॉलरशिप न आने के कारण विद्यार्थियों को पेपर में बैठने से रोकने की कोशिश की है।
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (तकनीकी शिक्षा) और प्रमुख सचिव (उच्च शिक्षा) को पत्र लिख कर हिदायत दी है कि राज्य के सभी सरकारी और निजी कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों को निर्देश दिए जाएं कि यदि किसी विद्यार्थी की स्कॉलरशिप का कोई भी मामला पेंडिंग चल रहा हो तो उस विद्यार्थी को परीक्षा में बैठने से न रोका जाए। यदि इन हिदायतों का किसी भी कॉलेज/यूनिवर्सिटी की तरफ से उल्लंघन किया जाता है तो उसके खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैंस ने अधिकारियों को इस संबंधी तुरंत नोटिस जारी करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed