फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Doctors were not found in the viral fever clinic of civil hospital, patients kept getting troubled

Panchkula News: सिविल अस्पताल के वायरल फीवर क्लीनिक में नहीं मिले डॉक्टर, मरीज होते रहे परेशान

Sun, 17 Aug 2025 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Doctors were not found in the viral fever clinic of civil hospital, patients kept getting troubled
पंचकूला। सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में त्योहारों की वजह से तीन दिन छुट्टी रही। इमरजेंसी में बीते 15 और 16 अगस्त को छुट्टी होने के कारण स्पेशल फीवर की ओपीडी नहीं चली है। वहीं, भीड़ अधिक होने के बाद लोगों को इमरजेंसी में शनिवार को लंबी कतार में लगकर इलाज करना पड़ा है। वहीं, स्पेशल फीवर क्लीनिक में डॉक्टर नदारद रहे, इस कारण भी मरीजोंं को परेशानी हुई। इस वजह से लगातार पंचकूला, कालका, पिंजौर, मोरनी और रायपुररानी सहित जीरकपुर, बलटाना के मरीज इलाज के लिए आए। इस कारण मरीजों को एक घंटे तक कतार में खड़े होने के बाद इलाज मिला।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी में करीब 688 मरीज पहुंचे। पिंजौर से इलाज कराने आए कमलेश सिंह ने बताया कि आंख में इंफेक्शन होने के बाद इलाज के लिए आए हैं। इलाज काफी मशक्कत के बाद मिला। वहीं, कालका के राजेश सिंह इलाज कराने के लिए स्किन प्राब्लम का आए थे। ओपीडी बंद होने के बाद उन्हेंं सोमवार को आने के लिए कहा गया है। पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि मरीजों की संख्या अधिक होने और ओपीडी बंद होने से परेशानी है। सोमवार से ओपीडी खुलेगी। इसके बाद मरीजों को सभी ओपीडी में इलाज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed