फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Doctor duped of Rs 42 lakh by luring him to invest in share market

Panchkula News: डॉक्टर को शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर 42 लाख रुपये ठगे

Thu, 30 May 2024 05:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Doctor duped of Rs 42 lakh by luring him to invest in share market
पंचकूला। एक डॉक्टर को शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर 42.25 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-12 साइबर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार बरवाला निवासी डॉक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 मार्च 2024 को वे अपनी फेसबुक आईडी का प्रयोग कर रहे थेे। इसी दौरान स्टाॅक में निवेश करने की एड सामने आई। जिस पर क्लिक किया तो वह एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गए। जहां लिखा था अगर आप 10 लाख लगाते हो तो आपको मुनाफे के तौर पर 25 प्रतिशत, 20 लाख पर 35 प्रतिशत, 30 लाख पर 45 प्रतिशत मुनाफ हो सकता है। निवेश कंपनी का नाम उन्होंने गूगल पर सर्च किया तो सही लगा। ग्रुप में उनके अलावा उनकी टीम के अन्य सदस्य भी थे।
विज्ञापन

एप डाउनलोड करवाकर की गई ठगी

इसके बाद एक व्यक्ति उनका पर्सनल सलाहकार बन गया। वह उन्हें किस शेयर को खरीदना है व किस खाते मेंं पैसे को जमा करवाने हैं, सलाह देने लगा। इसके बाद बताया गया कि आप अगर हमारी साइट पर पैसा लगाते हो तो मोटा मुनाफा कमा सकते हो। जहां आप रोज 1 लाख से 1.50 लाख रुपये कमा सकते हो। इसके बाद उन्हें एक लिंक भेजा गया। शिकायतकर्ता के द्वारा दिए गए फार्म को भर दिया गया। फिर उनका खाता खोल दिया गया, जिसका आईडी व पासवर्ड उन्हें दिया गया। उनसे एक एप डाउनलोड करवाया गया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कहे अनुसार उनके स्टॉक खरीदने शुरू किए और बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करते रहे। फिर उन्हें शक हुआ की उनके साथ फ्रॉड हो रहा है। इसलिए वे उनकी कंपनी के बताए हुए पते पर अपने पिता के साथ मुंबई गए। वहां उन्हें पता चला की ये लोग किसी दूसरे की कंपनी के नाम पर उनके साथ फ्रॉड कर रहे हैं। आरोपियों ने उनके साथ कुल 42 लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। इसके बाद उन्होंने 21 मई 2024 को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed