फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Do not go to Ludhiana, Jalandhar, Patiala on Saturday-Sunday

अलर्टः शनिवार-रविवार को न जाएं लुधियाना, जालंधर और पटियाला, लगाई गईं अतिरिक्त पाबंदियां

Tue, 18 Aug 2020 12:19 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 18 Aug 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
Do not go to Ludhiana, Jalandhar, Patiala on Saturday-Sunday
कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब सरकार ने राज्य में कोविड -19 के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर जालंधर, लुधियाना और पटियाला में 18 अगस्त से अगले आदेशों तक अतिरिक्त पाबंदियां लागू कर दी हैं। हालांकि इसके साथ ही सरकार ने सूबे के बाकी सभी शहरों में भी अतिरिक्त पाबंदियां लगाने का फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे शनिवार और रविवार को लुधियाना, पटियाला और जालंधर में अनावश्यक यात्रा से गुरेज करें।
विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के मामलों में अचानक तेजी आने के कारण राज्य के सभी शहरों में कुछ गतिविधियों पर अतिरिक्त पाबंदियां लगाना जरूरी समझा गया है। इसके तहत 18 अगस्त से अगले आदेशों तक पंजाब के सभी शहरों की म्युनिसिपल हदों के अंदर अतिरिक्त पाबंदियां लगाई गईं हैं।
विज्ञापन


सभी गैरजरूरी गतिविधियों के लिए व्यक्तियों के आवाजाही पर पंजाब के सभी शहरों की म्युनिसिपल हद के अंदर रात 9 से सुबह 5 बजे तक पाबंदी रहेगी। हालांकि मल्टीपल शिफ्टों के संचालन, राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर व्यक्तियों और जरूरी चीजों की आवाजाही, सामान उतारने और बसों, रेलगाड़ियों और हवाई जहाजों के बाद व्यक्तियों को उनके स्थानों पर जाने समेत लाने-ले जाने की आज्ञा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 2-3 शिफ्टों में चल रहे उद्योग भी खुले रहेंगे। रेस्टोरेंट, होटल और अन्य आतिथ्य इकाइयां रात 8.30 बजे तक खुली रहेंगी। दुकानें और शॉपिंग मॉल शाम 8 बजे तक खुले रहेंगे। शॉपिंग मॉलों में स्थित रेस्टोरेंट/होटल और अन्य शराब के ठेके रात 8.30 बजे तक खुले रहेंगे।


इसके अलावा राज्य भर में जरूरी चीजों और शॉपिंग मॉलों में व्यापार करने वालों के अलावा 31 जुलाई की हिदायतों के अनुसार दुकानें रविवार को बंद रहेंगी लेकिन लुधियाना, पटियाला और जालंधर तीनों शहरों में दुकानों (जरूरी चीजों के कारोबार के अलावा) और शॉपिंग मॉल भी अगले आदेशों तक शनिवार को बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed