{"_id":"64a9c6bc12274d879d0240c8","slug":"dlf-water-entering-amravati-enclave-demand-for-solution-pkl-office-news-c-87-1-spkl1032-2035-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अमरावती एनक्लेव में घुस रहा डीएलएफ का पानी, समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अमरावती एनक्लेव में घुस रहा डीएलएफ का पानी, समाधान की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। मानसून के दौरान डीएलएफ काॅलोनी का बरसाती पानी अमरावती एनक्लेव में घुस जाता है। इससे अमरावती एनक्लेव की बाउंड्री वाल, ड्रेनेज सिस्टम और मकानों को नुकसान होने का खतरा बना रहता है। बीते दिनों भी डीएलएफ का बरसाती पानी अमरावती के अंदर घुस गया था। शमशेर शर्मा प्रधान अमरावती एन्क्लेव रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने बताया कि एसोसिएशन के पदाधिकारी डीएलएफ से आने वाले बरसाती पानी की समस्या के समाधान के लिए कई वर्षो से लगे हैं। पहले भी वे डीटीपी पंचकूला, एचएसवीपी और उपायुक्त पंचकूला सहित अनेकों विभागों को ज्ञापन सौंप चुके हैं।
उन्होंने बताया कि मामले को लेकर एचएसवीपी के एक्सईएन एनके पायल ने डीएलएफ कंपनी को पत्र लिखकर समाधान के लिए जरूरी निर्देश दिए थे, परंतु डीएलएफ का ड्रेनेज सिस्टम अभी भी सही नहीं हुआ है। इस कारण डीएलएफ की तरफ से बरसाती पानी भारी मात्रा में आकर अमरावती में घुस रहा है। शमशेर शर्मा ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई के लिए पदाधिकारी डायरेक्टर जनरल हरियाणा टाउन प्लानर से मिले। उन्होंने (एसटीपी) सीनियर टाउन प्लानर पंचकूला को निर्देश दिए कि ज्वाइंट मीटिंग बुलाकर इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। एसटीपी ने डीएलएफ कंपनी को बरसाती पानी को अपने खर्चे पर एचएसवीपी की पाइप में दो जगह जोड़ने के निर्देश दिए।