फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   District Sarpanch Association listed problems to XEN

Panchkula News: जिला सरपंच एसोसिएशन ने एक्सईएन को गिनाई समस्याएं

Wed, 15 May 2024 05:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
District Sarpanch Association listed problems to XEN
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालका। जिला सरपंच एसोसिएशन के सदस्य एक्सईएन ललित अत्री को मिले और उन्हें गांव में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर करन सिंह जिला पंचकूला प्रधान सरपंच एसोसिशन, ब्लाॅक प्रधान सरपंच मान सिंह रामपुर जंगी, जगतार खोल मोला, गुरमेल सिंह नवानगर, गुरनाम खोखरा, गुरदयाल सिंह गोरखनाथ, बलदेव शाहपुर, गुरचरण रामनगर खोली, जयराम करणपुर, तरसेम किरतपुर, रामकुमार वर्मा वाइस प्रेसिडेंट ब्लॉक समिति, मनदीप सिंह जिला परिषद सदस्य, रवि कांत शर्मा ब्लॉक समिति, शिंदा सिंह और अन्य उपस्थित रहे।

करन सिंह ने कालका में बताया कि सरपंचों ने बताया कि लाइनमैन और जेई सरपंचों के फोन नहीं उठाते हैं और समय पर लाइन को ठीक नहीं करते है। सरपंचों ने मांग करते हुए कहा कि जो भी 11 केवी की लाइन खेतों के ऊपर से जा रही है उन्हें खेतों से हटाकर मुख्य सड़क या सड़क के साइड पर शिफ्ट किया जाए। वहीं नानकपुर का सब स्टेशन से बिजली की सप्लाई शुरू करने की मांग भी एसोसिएशन की ओर से की गई है। बताया कि एक्सईएन ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी समस्या का शीघ्र ही समाधान किया जाएगा और नानकपुर सब स्टेशन से आगामी 15 से 20 दिनों में सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed