{"_id":"60a95d618ebc3e34f7419031","slug":"district-noonha-s-corona-infection-rate-is-lowest-in-the-state-panchkula-news-pkl414206170","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में जिला नूंह की कोरोना संक्रमण दर सबसे कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में जिला नूंह की कोरोना संक्रमण दर सबसे कम
विज्ञापन
चंडीगढ़। नूंह के डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि जिला में कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है। पिछले कुछ दिनों में संक्रमण दर घटकर 6 फीसदी रह गई है। पूरे प्रदेश में जिला नूंह में संक्रमण दर सबसे कम है।
खड़गटा ने बताया कि जिले में 189 स्वास्थ्य टीमें लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कर रही हैं । ये अब तक 3.50 लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच कर चुकी हैं। प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा नूंह में सबसे अधिक लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की गई है। डीसी ने कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि हम कोरोना के विरुद्ध अपनाया गया व्यवहार छोड़ दें, हमें अभी सतर्क रहकर अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। सबसे बड़ी समस्या इस इलाके में यह है कि लोग टीकाकरण और कोरोना टेस्ट थोड़ा कम करा रहे हैं। लेकिन, इसके लिए धार्मिक गुरुओं का सहारा लिया गया है। अब तक 20 से ज्यादा उलेमा जिला प्रशासन के साथ सहयोग कर टीकाकरण और टेस्टिंग की अपील कर चुके हैं। जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं । डीसी ने बताया कि शुरू में सिविल अस्पताल नूंह में केवल तीन आईसीयू बेड थे, नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में आईसीयू बेड की संख्या काफी कम थी, लेकिन इस बार क्षमताएं बढ़ाई हैं।
उन्होंने कहा कि जिले के अस्पतालों में 47 आईसीयू बेड हैं, जो आने वाले वक्त में 81 हो जाएंगे। आसपास के क्षेत्र का सारा दबाव नल्हड़ अस्पताल पर है। इसके अलावा जिले में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाया जा चुका है।