फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   District level Geeta Jayanti festival from 12-14 December

जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव 12-14 दिसंबर तक

Wed, 01 Dec 2021 11:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
District level Geeta Jayanti festival from 12-14 December
पंचकूला। 12 से 14 दिसंबर तक जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। गीता जयंती का आयोजन भी इसी थीम पर आधारित होगा। यह जानकारी उपायुक्त महावीर कौशिक ने दी है। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव के दौरान गीता सेमिनार, हवन और पाठ, स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं, गीता पर आधारित प्रदर्शनी, नगर शोभायात्रा, श्री मद्भागवत गीता, महाभारत और भगवान श्री कृष्ण के बहुमुखी व्यक्तित्व पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

गीता जयंती महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिले में उपायुक्त/अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी की देखरेख में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन होगा। उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 2 से 19 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में प्रत्येक जिले में 12 से 14 दिसंबर तक जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed