फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   District Elementary Education Officer gave instructions for zero drop out

Panchkula News: जीरो ड्राॅप आउट के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने दिए निर्देश

Wed, 27 Mar 2024 04:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
District Elementary Education Officer gave instructions for zero drop out
पंचकूला। पंचकूला में हरियाणा बोर्ड के तहत आने वाले स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक सौ फीसदी नामांकन, शून्य ड्राप आउट सुनिश्चित करने के संदर्भ में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक हुई। इसमें जिले के तीन खंडों बरवाला, पिंजौर व रायपुररानी के खंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, क्लस्टर मुखिया, इलेमेंटरी विद्यालय मुखिया, प्राथमिक विद्यालय मुखिया, बीआरपी, एबीआरसी शामिल हुए। सभी को बच्चों के जीरो डॉप आउट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला एफएलएन समन्वयक असिंद्र कुमार ने विद्यालयों में चल रहे प्रवेश उत्सव की समीक्षा की, जिसमें विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन, ठहराव, अवस्थांतरण, शून्य ड्राप आउट के संदर्भ में विशेष बिंदुओं से अवगत करवाया। वहीं बताया गया है कि जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा बाल वाटिका से आठवीं का परीक्षा परिणाम 30 मार्च को घोषित किया जाएगा व इसी दिन अध्यापक विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें भी प्रदान करेंगे।जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को इस अभियान में पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ कार्य करने व वांछित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए घर घर जाकर विद्यार्थियों का नामांकन करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी बच्चा दाखिले से वंचित न रहे। जिला एफएलएन कोआर्डिनेटर असिंद्र कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर प्रत्येक विद्यालय की एनरोलमेंट को ट्रैक किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को मोरनी ब्लॉक की वर्चुअल बैठक आयोजित की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed