{"_id":"56e029fb4f1c1b633d8b4621","slug":"district-council-election-panchkula-election-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में फिर टल गया जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में फिर टल गया जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
Updated Thu, 10 Mar 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीसी के छुट्टी पर जाने के कारण जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव बुधवार को भी नहीं हो सका। जबकि रविवार को जिला प्रशासन ने जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए पुख्ता प्रबंध जिला के लघु सचिवालय में किए थे। लेकिन रविवार को बैठक के लिए तय की गई अवधि के दौरान कोई भी जिला परिषद सदस्य नहीं पहुंचा था, जिसकी वजह से अगली बैठक 9 मार्च को सुनिश्चित की गई थी।
बुधवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव इसलिए नहीं हो सका क्योंकि एडीसी हेमा शर्मा छुट्टी पर थीं। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव संबंधित बैठक बुधवार को एडीसी की अध्यक्षता में होनी थी।
बुधवार को एडीसी के अवकाश की वजह से बैठक को स्थगित करना पड़ा। जिसकी सूचना मंगलवार को मौखिक और लिखित रूप से जिला परिषद सदस्यों को दी गई थी।
चुनाव के लिए अगली तारीख एडीसी के आने के बाद सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि जिला परिषद सदस्य फोमलाल और महिला पार्षद जसबीर कौर के पति कश्मीरा लाल लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हाल के बाहर नजर आए।