{"_id":"69cab8dd528ea17333040d17","slug":"dispute-during-cricket-match-youth-attacked-with-bat-panchkula-news-c-87-1-pan1011-134747-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: क्रिकेट मैच के दौरान विवाद, युवक पर बैट से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: क्रिकेट मैच के दौरान विवाद, युवक पर बैट से हमला
विज्ञापन
गंभीर हालत में जीएमसीएच-32 रेफर, पुलिस जांच में जुट
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-20 में क्रिकेट मैच के दौरान हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें एक युवक पर क्रिकेट बैट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल की पहचान सेक्टर-20 पार्ट-2 निवासी दीपक के रूप में हुई है, जिसका इलाज चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 4 बजे दीपक क्रिकेट खेलने के लिए ग्राउंड में गया था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों के साथ उसका विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर दीपक एक युवक के साथ उसके घर पहुंचा, जहां मामला और बिगड़ गया।
आरोप है कि युवक के परिजनों ने बिना बात सुने ही दीपक पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। हमले में उसे कान में गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद साथियों ने उसे तुरंत घर पहुंचाया और फिर सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसीएच-32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना के संबंध में घायल के परिजनों ने सेक्टर-20 थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।