फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dispute between two groups over feeding stray dogs, they reached the police station

Panchkula News: लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने पर दो गुटों में विवाद, थाने पहुंचे

Mon, 14 Jul 2025 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two groups over feeding stray dogs, they reached the police station
पंचकूला। सेक्टर-20 थाने में रविवार की रात उस समय हंगामा हो गया जब सनसिटी परिक्रमा सोसाइटी में लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। एक गुट का आरोप है कि सोसाइटी में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है और कई बच्चों को काट चुके हैं। वहीं, दूसरे गुट का कहना है कि सेक्टर के ही कुछ लोग इन खतरनाक कुत्तों को नियमित रूप से खाना खिला रहे हैं, इस कारण वह यहीं मंडराते हैं और इनकी संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

पहले गुट ने थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत देने की बात कही और मांग की है कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए जो लावारिस कुत्तों को पालने जैसा कार्य कर रहे हैं। वहीं थाने में मौजूद दूसरा पक्ष ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कुत्तों को खाना खिलाना कोई अपराध नहीं है। वे यह कार्य मानवीय भावना से कर रहे हैं और इसका उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं है। यह हंगामा करीब दो घंटे चला और थाने में माहौल गर्म रहा। थाना प्रभारी सोमवीर ढाका ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है और जांच की जा रही है। इसके बाद दोनों गुटों में आपसी सहमति बन गई और सभी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed