फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Display ; Youth Congress protested in paper leak case, workers took to the streets outside HSSC office, also protested against recruitment scam

प्रदर्शन ; पेपर लीक मामले में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, एचएसएससी कार्यालय के बाहर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, भर्ती घोटाले का भी जताया विरोध

Tue, 10 Aug 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Display ; Youth Congress protested in paper leak case, workers took to the streets outside HSSC office, also protested against recruitment scam
पंचकूला। युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। यह प्रदर्शन एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा की अगुवाई में किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता भर्तियों में एक के बाद एक सामने आ रहे घोटालों और पेपर लीक के मामलों के खिलाफ रोष जाहिर करने पहुंचे थे। इस मौके पर दिव्यांशु बुद्धिराजा ने आरोप लगाया कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक होने से स्पष्ट हो चुका है कि ये संस्था सिर से लेकर पैर तक भ्रष्टाचार में लिप्त है। पिछले कुछ सालों में लगभग कमीशन की हर भर्ती का पेपर लीक हुआ है। इसके लिए सरकार को भर्ती घोटालों और पेपर लीक मामलों को सीबीआई जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन

पेपर लीक घोटाले पर तंज कसते हुए बुद्धिराजा ने कहा कि अगर ओलंपिक में पेपर लीक करने का कोई खेल शामिल होता तो हरियाणा की सरकार को पक्का गोल्ड मेडल मिलता। इसलिए द्वारा पेपर लीक करवाने का रिकॉर्ड कायम करने के लिए उसे पुरस्कार रूपी ट्रॉफी भेंट करने आए हैं। प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना है कि हरियाणा सरकार भर्तियों के नाम पर सिर्फ युवाओं को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। बीजेपी सरकार में परचून की दुकान पर सामान की तरह नौकरियां बिक रही हैं। पिछले कुछ सालों में शायद ही ऐसी कोई भर्ती हो जिसका पेपर लीक न हुआ हो। पंचकूला स्थित हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के दफ्तर के सामने शांतिपूर्ण आंदोलन करने गए युवाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग की गई और उन्हें वहां से हटाने के लिए आंदोलनकारियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन

दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि कुछ साल पहले हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन पर हुई छापामारी से पता चला था कि हर भर्ती के रेट फिक्स हैं। 5 लाख रुपये से लेकर 10 और 20 लाख में नौकरियों को बेचा जा रहा था। पर उस मामले में भी किसी बड़े अधिकारी पर जांच की आंच तक नहीं पहुंची। हरियाणा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे मुकेश सिरसवाल, अनिल चौहान, नायब चौधरी, अंकुश निषाद, चिंटू आजाद, अभिमन्यु, चंद्रमोहन शामिल रहे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वह प्रदेश के युवाओं के साथ हो रहे इस भ्रष्टाचार की आवाज हर मंच पर उठाएंगे। जब तक इस मामले में सरकार पुख्ता कार्रवाई नहीं करती, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed