फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dismissed Delhi Police Constable Attempts to Kidnap Minor

Panchkula News: दिल्ली पुलिस के बर्खास्त सिपाही ने किया नाबालिग के अपहरण का प्रयास

Tue, 12 May 2026 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Dismissed Delhi Police Constable Attempts to Kidnap Minor
ऑटो चालक की सतर्कता से बचा बच्चा, चोरी की कार और फर्जी नंबर प्लेट के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नाबालिग बच्चे के अपहरण के सनसनीखेज मामले में पंचकूला पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी की पहचान राजस्थान निवासी रविन्द्र कुमार यादव के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस का बर्खास्त सिपाही है। आरोपी चोरी की हुंडई ऑरा कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम देने पहुंचा था।
पुलिस ने बच्चे को रामगढ़ क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-7 थाना में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


ऑटो चालक की मुस्तैदी से खुला मामला
घटना 10 मई की रात करीब साढ़े तीन बजे की है। डायल-112 पर एक ऑटो चालक ने सूचना दी कि माजरी चौक के पास सफेद रंग की कार में एक व्यक्ति नाबालिग बच्चे को जबरदस्ती बैठाकर ले गया है। ऑटो चालक के अनुसार वह अपने ऑटो के पास खड़ा था, तभी उसने देखा कि एक व्यक्ति बच्चे को जबरन कार में धक्का देकर बैठा रहा था। बच्चा लगातार चिल्ला रहा था और विरोध कर रहा था। जब उसने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने खुद को सीआईए स्टाफ का कर्मचारी बताकर धमकाया। आरोपी के मुंह से शराब की गंध भी आ रही थी। लोगों को शक होने पर आरोपी जल्दबाजी में बच्चे को लेकर फरार हो गया। बताया गया कि बच्चा उत्तर प्रदेश से बस से उतरकर अपने घर रामगढ़ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईआरवी टीम ने कुछ घंटों में दबोचा आरोपी
सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस की ईआरवी-534 टीम सक्रिय हो गई। मुख्य सिपाही रामचन्द्र, एसपीओ राजेन्द्र सिंह और होमगार्ड असगर अली ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रामगढ़ क्षेत्र से काबू कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी वर्ष 2010 में दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती हुआ था, लेकिन लंबे समय तक गैरहाजिर रहने के चलते वर्ष 2023 में उसे बर्खास्त कर दिया गया था।

जयपुर से चोरी की गई थी कार
जांच में सामने आया कि आरोपी जिस हुंडई ऑरा कार का इस्तेमाल कर रहा था, उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। वाहन का असली नंबर राजस्थान का निकला। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि कार जयपुर से चोरी की गई थी और वहां वाहन चोरी का मामला दर्ज है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर उसके अंदर से मिर्च स्प्रे सहित अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक साजिश की तैयारी में था। मामले की जांच सेक्टर-1 चौकी में तैनात एएसआई निर्मल कर रहे हैं।


तीन दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी
एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी योजना के तहत नकली नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया था। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे जुड़े अन्य आपराधिक मामलों और संभावित नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed