फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Disease: Three teams formed to prevent dengue, Municipal Corporation released schedule

नगर निगम ने जारी किया फॉगिंग शेड्यूल

Wed, 27 Oct 2021 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Disease: Three teams formed to prevent dengue, Municipal Corporation released schedule
पंचकूला। नगर निगम ने डेंगू के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर तीन टीमें गठित कर फॉगिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। इतना ही नहीं टीमों ने कुछ क्षेत्रों में फॉगिंग भी शुरू कर दी है। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि टीम-ए में राजिंदर, मनीष, शमशेर, पिंटू, सुखचंद और राजवीर शामिल हैं। टीम-बी में अरुनेंद्र, चंद्रपाल, अमन, रिंकू, सचिव और प्रितपाल शामिल हैं। इसी तरह टीम-सी में मनीष, जगदीप, विशाल, अशोक, हरप्रीत और सुरेंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि टीमों ने 25 अक्तूबर को सेक्टर-1, सेक्टर-30, सेक्टर-19 से फॉगिंग शुरू की। 26 अक्तूबर को सेक्टर-2, सेक्टर-29 और एमडीसी सेक्टर-4 चार में टीमों ने फॉगिंग की। 27 अक्तूबर को सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम, सेक्टर-28, एमडीसी सेक्टर-5 में फॉगिंग होगी। 28 अक्तूबर को सेक्टर-4 हरिपुर, सेक्टर-27, एमडीसी सेक्टर-6 में फॉगिंग होगी। सेक्टर-29 को सेक्टर-5, सेक्टर-26, गांव सकेतड़ी, महादेवपुर, भैंसा टिब्बा, पंडित कॉलोनी में फॉगिंग होगी। 30 अक्तूबर को सेक्टर-6, औद्योगिक क्षेत्र फेस-1, गांव खड़क मंगोली, बीड़ घग्गर, माजरी में फॉगिंग होगी। एक नवंबर को सेक्टर-7, सेक्टर-25, गांव महेशपुर, फतेहपुर और मद्रासी कॉलोनी में फॉगिंग होगी। दो नवंबर को सेक्टर-8, सेक्टर-24, गांव मदनपुर, बाना, जयसिंहपुरा में फॉगिंग होगी। तीन नवंबर को सेक्टर-9, सेक्टर-23 और मोगिनंद, किशनगढ़, रामगढ़, मान्णक्या और भानू में फॉगिंग होगी।
विज्ञापन

मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि पांच नवंबर को सेक्टर-10, सेक्टर-22, नग्गल, जलौली में फॉगिंग होगी। छह नवंबर को सेक्टर-11, सेक्टर-21, गांव कुंडी, आशियाना कॉलोनी में फॉगिंग होगी,। आठ नवंबर को सेक्टर-12 गांव रैली, सेक्टर-21, हिल्ला, जसवंतगढ़, पुलिस लाइन में फॉगिंग होगी। नौ नवंबर को सेक्टर-12-ए गांव रैली, सेक्टर-20, हांव मट्टावाला, कोट, बिहार और दबकौरी, खगेशरा में फॉगिंग होगी। दस नवंबर को सेक्टर-14, सेक्टर-19, गांव बुढ़नपुर, अभयपुर में फॉगिंग होगी। 11 नवंबर को सेक्टर-15, सेक्टर-18, टोका, सुखदर्शनपुर और खटौली में फॉगिंग होगी। 12 नवंबर को सेक्टर-16, इंदिरा कॉलोनी और राजीव कॉलोनी में फॉगिंग होगी। 13 नवंबर को सेक्टर-31, सेक्टर-17 और चंडीमंदिर में फॉगिंग होगी। 15 नवंबर को औद्योगिक क्षेत्र-2, इंदिरा कॉलोनी, नाडा साहिब में फॉगिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed