फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Discussion on taking out a procession during Agrasen Jayanti celebrations

Panchkula News: अग्रसेन जयंती समारोह में शोभायात्रा निकालने पर किया मंथन

Wed, 27 Aug 2025 01:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Discussion on taking out a procession during Agrasen Jayanti celebrations
पंचकूला। अग्रवाल समाज पंचकूला के अग्र बंधुओं एवं अग्र महिला शक्ति की एक बैठक कन्वीनर अमित जिंदल की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित की गई। अग्रवाल समाज पंचकूला के कन्वीनर अमित जिंदल ने बताया कि इस बैठक में अग्रवाल भवन पंचकूला में 19 से 22 सितंबर तक होने वाले अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान 21 सितंबर को होने जा रही भव्य एवं विशाल अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा पर मंथन के लिए प्रथम बैठक रखी गई। जिंदल ने बताया कि बैठक में शोभायात्रा का रूट, महिला शक्ति के लिए साड़ी, पुरुषों के लिए जैकेट एवं अन्य कई विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सभी उपस्थित लोगों से शोभायात्रा को विशाल और भव्य बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए। यह चर्चा बहुत ही सकारात्मक रूप से संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर बहुत जल्द एक और बैठक रखी जाएगी। अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान 20 सितंबर को सेक्टर-16 के अग्रवाल भवन में महा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें सैकड़ों रक्तदाता शुभेच्छा से रक्तदान करने पहुंचेंगे। इस बैठक में अग्र महिला शक्ति की उपस्थिति सराहनीय रही।
विज्ञापन


इस माैके पर अग्रवाल सभा के कन्वीनर अमित जिंदल, बृज लाल गर्ग, शोभायात्रा की इंचार्ज कुसुम गुप्ता, मुकेश सिंगला, एडवोकेट संजय जैन, अनिल गोयल, विक्की जिंदल, मनोज अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, सुरेंद्र गोयल, दिनेश बंसल, संदीप गुप्ता, सतीश मंगला, नीतीश मित्तल, सुरेंद्र सिंगला, मुकेश अग्रवाल, अग्र महिला शक्ति से सुनीता गोयल, सुनीता गर्ग, अंजना अग्रवाल, सीमा गोयल, सरोज गुप्ता, कमलेश बसल, निर्मल गुप्ता, सुमन, सारिका बंसल, पूजा जिंदल आदि अग्र महिला शक्ति उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed