{"_id":"67881a0eca2ddacb6e07eab0","slug":"discussion-on-organizing-international-saraswati-festival-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-14237-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के आयोजन पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के आयोजन पर हुई चर्चा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2025 (29 जनवरी से 2 फरवरी) के आयोजन के संबंध में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार बीबी भारती की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सरस्वती महोत्सव के आयोजन के संबंध में चर्चा की गई, जिसमें कई बिंदुओं पर बात हुई। विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों एवं प्रबुद्धजनों ने अपनी बातें महोत्सव के विषय में सांझा कीं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सरस्वती महोत्सव में हरियाणा की संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही निर्णय लिया कि महोत्सव में पतंगबाजी, कलरफुल गुब्बारे उड़ाना, खेल एवं हरियाणवी लोकगीत भी पेश किए जाएंगे। सरस्वती बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धुमन सिंह किरमच ने कहा कि इस बार यह सरस्वती महोत्सव भव्य एवं दिव्य तरीके से मनाया जाएगा।